Pickle Business Idea Under Rupees 10000 : 10 हजार रुपये के अंदर बिजनेस शुरू करने के वैसे तो बहुत सारे ऑप्शन हैं लेकिन अचार का बिजनेस बहुत खास है। वह इसलिए कि इसे हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपने अच्छा टेस्ट दे दिया तो ग्राहक फिर आपका की अचार मांगेगा। बिजनेस अच्छा चल निकला तो 30 से 50 हजार रुपये आराम से कमा सकते हैं। वहीं अगर डिमांड बढ़ती है तो इसे बड़े स्केल पर भी लेकर जा सकते हैं। इस अचार को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन बेच सकते हैं।
Business Idea
आम के अचार की डिमांड ज्यादा
वैसे तो सभी प्रकार के अचार की डिमांड होती है लेकिन आम के अचार की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। अभी कच्चे आम का भी सीजन है। ऐसे में अगर आप आम के अचार का बिजनेस शुरू करते हैं तो यह अच्छा मौका है। आम के साथ आप मिर्च के अचार का भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ये दोनों प्रकार के अचार काफी डिमांड में रहते हैं।
कर सकते हैं प्रयोग
आप अचार में मसाले के इस्तेमाल को लेकर प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर आपका टेस्ट ग्राहक की जुबान पर चढ़ गया तो फिर आपके अचार के ही चर्चे होंगे। यहां इस बात का ध्यान रखें कि अचार बनाने की जो मूल प्रक्रिया है, उसके साथ छेड़छाड़ न हो। अगर ऐसा करेंगे तो हो सकता है कि अचार का टेस्ट अच्छा होने के बजाए और बिगड़ जाए।
मसाले की मात्रा तय करें
सबसे पहले तो यह कि आपको अचार बनाना आना चाहिए। अगर नहीं आता तो सीख लें और लोगों को अचार टेस्ट कराएं। कोई सुधार की जरूरत हो तो उसे करें। अगर आम की अचार बनाने जा रहे हैं तो आम की मात्रा के साथ हर मसाले की मात्रा तय करें ताकि टेस्ट में कोई अंतर न रहे। फिर चाहें आप 1 किलो आम का अचार बनाएं या 100 किलो आम का। टेस्ट सभी में एक जैसा ही आएगा।
यह भी पढ़ें : Business Idea : मात्र 50 हजार रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, 80 हजार रुपये महीने तक की होगी कमाई
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
अगर आप घर पर ही अचार बनाना चाहते हैं तो कम से कम 50 वर्गफुट का एरिया होना चाहिए। वह इसलिए ताकि अचार बनाकर उसे कुछ समय के लिए रखा जा सके। कोई ब्रांड का नाम लें। अचार का बिजनेस शुरू करने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी (FSSAI) से लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए FSSAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
14 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
16 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
16 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
16 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
18 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines