Business Idea: यदि आप नए साल में कोई फूड बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन आइडिया है। फूड बिजनेस के सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है, क्योंकि कितनी भी महंगाई बढ़ जाये लोग बाहर खाना-पीना नहीं छोड़ते। हालांकि, यह संभावना कितनी अधिक होगी, यह आपके फूड प्रोडक्ट, रणनीति और लोकेशन पर निर्भर करता है। चलिए इस पर विस्तार से बात करते हैं।
इस बात का रखें ख्याल
फूड बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ऐसे फूड आइटम पर फोकस करना होगा, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो। क्योंकि सबसे ज्यादा कमाई उन्हीं से होती है। ‘पिज्जा’ ऐसे ही फूड आइटम्स में से एक है, लेकिन इस कारोबार में भी प्रतियोगिता काफी बढ़ गई है। पिज्जा हट, डोमिनोज जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड का मुकाबला करना आसान नहीं। इसलिए आपको पिज्जा कैटेगरी में भी कुछ अलग सोचना होगा।
यह भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
Cone Pizza अच्छा ऑप्शन
कोन पिज्जा, अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह एक यूनिक और ट्रेंडिंग कांसेप्ट है। कोन पिज्जा युवाओं और फास्ट फूड के चाहने वालों के बीच काफी पोपुलर भी है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत में ज्यादा खर्चा भी नहीं आता। ऐसे में आप किसी बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी में लाखों लगाने के बजाये कम लागत में शुरुआत कर सकते हैं।
कितनी आएगी लागत?
कोन पिज्जा बनाने की मशीन डेढ़ लाख रुपये के अंदर मिल जायेगी। इंडिया मार्ट पर कई मशीनें 50 से 80 हजार के बीच भी उपलब्ध हैं। एक कोन पिज्जा को बनाने की लागत की बात करें, तो यह महज 50 से 60 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। जबकि आप इसे 100-120 रुपये से ज्यादा में बेच सकते हैं। यदि आप दिन के 100 पिज्जा भी बेचते हैं, तो लागत निकालने के बाद भी अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं।
ऑनलाइन डिलीवरी शुरू करें
आजकल ऑनलाइन डिलीवरी का जमाना है, अगर आप अपने कोन पिज्जा की ऑनलाइन डिलीवरी भी करते हैं, तो आपके बिजनेस के जल्दी ग्रो करने की संभावना बढ़ जाएगी। Zomato और Swiggy जैसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन डिलीवरी काफी आसान हो गई है। इनसे जुड़कर आप डिलीवरी स्टाफ अपॉइंट करने की आवश्यकता के बिना भी अपने पिज्जा को घर-घर पहुंचा सकते हैं।
सनम कपूर की सक्सेस स्टोरी
पिज्जा के कारोबार में La Pinoz भी एक बड़ा नाम है। सनम कपूर ने साल 2011 में इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने चंडीगढ़ में 120 वर्ग फुट की छोटी सी जगह लेकर Pinochhio Pizza नाम से अपना पहला स्टोर खोला। यह वो दौर था जब भारत के पिज्जा बाजार में डोमिनोज की हिस्सेदारी 54% थी। पापा जोंस और पिज्जा हट भी बड़ी हिस्सेदारी के साथ बाजार में मौजूद थे। सनम कपूर ने अपनी IT की नौकरी छोड़कर बिना किसी फंडिंग के इस सेक्टर में हाथ आजमाया और अपनी सफलता से सबको चौंका दिया।
इस तरह मिली सफलता
मार्केट में पैर जमाने के बाद सनम कपूर ने अपनी कंपनी का नाम बदलकर La Pinoz Pizza कर दिया। कपूर ने अपने पिज्जा के दाम दूसरी कंपनियों के मुकाबले कम रखे और कई तरह के प्रयोग किये। उन्होंने पनीर मखनी पिज्जा और पनीर बटर मसाला पिज्जा जैसे भारतीय जायके वाले पिज्जा की शुरुआत की, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। La Pinoz Pizza ने 2013 में अपनी पहली फ्रेंचाइजी दी थी और 2023 तक इसकी संख्या बढ़कर 600 पहुंच गई। जबकि कंपनी का टर्नओवर 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
ये भी पढ़ें – 2025 में कौन से Defence Stocks करा सकते हैं कमाई? ये रही पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
Share Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
9 mins agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
51 mins agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
2 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
4 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
5 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
5 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
6 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
6 hrs agoRBI FD New rules: आज से बदल गए बैंकों में FD के नियम, आपकी जेब और पुरानी एफडी पर क्या पड़ेगा असर? जानें
7 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines