Bullet Train Fare: देश में जल्द पहली बुलेट ट्रेन दौड़ने वाली है। फिलहाल इसकी कहीं ज्यादा चर्चा नहीं है, क्योंकि इसके चलने में कुछ साल बाकी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद शहर के अपने दौरे पर एक बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बुलेट ट्रेन 2026 में चालू हो जाएगी और लक्ष्य हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि हबीबगंज मॉडल पर देश भर के 199 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशनों में बदलने की योजना पर काम चल रहा है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया?
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी ट्रेन के बराबर रखा जाएगा। उन्होंने हालांकि कहा कि किराए को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है लेकिन यह लोगों की पहुंच में होगा।
इसके लिए फर्स्ट एसी का जिक्र किया जा रहा है तो अगर बुलेट ट्रेन का किराया उसी पर आधारित है तो यह बहुत ज्यादा नहीं होने वाला। वैष्णव ने आगे कहा कि किराया उड़ान के लिए किए जाने वाले भुगतान से कम होगा और सुविधाएं अच्छी होंगी। अंत में, वास्तविक किराया परियोजना के पूरा होने के बाद तय किया जाएगा।
वर्तमान में, ट्रेनों के आधार पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच फर्स्ट एसी का किराया 2,000 रुपये से 2,400 रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें –20 Rupees Note Sale: क्या आपके पास भी है 20 रुपये का ये नोट? ऐसे बन जाएंगे रातोंरात लखपति
महाराष्ट्र में 98% से अधिक भूमि का अधिग्रहण
मुंबई और अहमदाबाद के बीच रेलवे की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम तेज हो गया है। मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में परियोजना के लिए 98 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। रेल मंत्रालय ने कहा कि 118 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए पियर बनाए गए हैं, गर्डर्स लॉन्च किए जा रहे हैं और बुलेट ट्रेन स्टेशनों के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है।
आपको बता दें कि मुंबई से अहमदाबाद के बीच 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी है। दोनों शहरों के बीच 508 किमी की दूरी तय करने में दो घंटे से भी कम समय लगेगा। दोनों शहरों के बीच 12 स्टेशन होंगे।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
8 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
13 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
14 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
17 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
18 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
18 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines