Budget for poor prisoners: जेलों में बंद कैदियों के लिए सरकार की तरफ से कुछ घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में बजट भाषण के दौरान कहा कि ऐसे गरीब लोगों को आर्थिक सहायता दी जायेगी जो जुर्माने या जमानत की राशि देने की स्थिति में नहीं है। सीतारमण ने कहा, ‘ऐसे कैदी जो गरीब हैं और जुर्माना या जमानत नहीं दे सकते, जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है, उन्हें यह मदद दी जाएगी।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल एक कार्यक्रम में कहा था कि विचाराधीन कैदियों से जुड़े ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
और पढ़िए – मोदी सरकार 2.0 के आखिरी बजट में पूंजीगत व्यय में 33% की वृद्धि, क्या होगा इसका असर?
जमानत मिल गई, लेकिन तब भी जेल में कैदी
नवंबर में संविधान दिवस समारोह में अपने भाषण में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जेलों में भीड़ कम करने और वहां पड़े गरीब कैदियों की मदद करने का सुझाव दिया। उन्होंने जेलों में गरीबों की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए अधिक जेल स्थापित करने की आवश्यकता पर सवाल उठाया था।
और पढ़िए – सिगरेट में लगी महंगाई की आग, खिलौने हुए सस्ते, क्या महंगा-क्या सस्ता? देखें पूरी लिस्ट
भाषण के कुछ दिनों बाद, सुप्रीम कोर्ट ने जेल अधिकारियों को ऐसे कैदियों की रिहाई के लिए एक राष्ट्रीय योजना तैयार करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) को 15 दिनों के भीतर ऐसे कैदियों का विवरण प्रदान करने का निर्देश दिया। NALSA ने मंगलवार को अदालत को सूचित किया कि जमानत मिलने के बावजूद करीब 5,000 विचाराधीन कैदी जेल में हैं।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
18 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines