Budget facts: सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर के ज्यादातर देशों में टैक्स को मुख्य आय का जरिया माना जाता है। हालांकि, हर देश में टैक्स को अलग-अलग तरह से लिया जाता है जिनमें सबसे जरूरी लोगों की कमाई से लिया जाना वाला इनकम टैक्स होता है।
भारत की बात करें तो यहां पर लोगों की कमाई के मुताबिक टैक्स लिया जाता है। कम कमाई करने वाले को कम टैक्स देना होता है और ज्यादा कमाई करने वाले को यहां ज्यादा टैक्स देना पड़ता है। वहीं, क्या आपको इस बात की जानकारी है कि दुनिया में 12 ऐसे भी देश हैं जहां इनकम टैक्स (Budget facts in World) नहीं देना पड़ता है? अगर नहीं, तो आइए उन देशों के बारे में जानते हैं जहां पर इनकम टैक्स नहीं (Income Tax Free Countries) दिया जाता है।
और पढ़िए – बजट के दौरान इन शब्दों का होगा बार-बार जिक्र, यहां आसान भाषा में जान लें क्या है इनका मतलब
1. यूएई (UAE)
खाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई, सबसे अमीर देशों में से एक है। यहां की अर्थव्यवस्था की मजबूती टूरिज्म और तेल के कारण है। ये एक ऐसा देश हैं जहां के नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता है।
2. ब्रुनेई (Brunei)
दुनिया के साउथ ईस्ट एशिया में ब्रुनेई पड़ता है जो तेल के भंडर वाले देश में से एक है। इस इस्लामिक किंगडम के लोगों को भी इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता है।
3. कुवैत (Kuwait)
कुवैत भी खाड़ी क्षेत्र में पड़ता है। ये बड़ा तेल निर्यातक देश है और यहां के लोगों को भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।
4. मालदीव (Maldives)
मालदीव का भी नाम उन देशों में शामिल है जहां के लोग इनकम टैक्स नहीं भरते हैं। ये एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशंस भी कहलाता है। भारत के अलावा अन्य देश के काफी लोग भी यहां घूमने जाते हैं।
5. बहरीन (Bahrain)
बहरीन के नागरिकों को भी आय पर किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता है। इस देश में भी लोगों से इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है।
6. कतर (Qatar)
कतर देश भी ऑयल सेक्टर में बहुत मजबूत है। छोटा होने के बाद भी काफी अमीर माना जाता है। यहां के लोग भी इनकम टैक्स नहीं देते हैं।
7. मोनाको (Monaco)
यूरोप का मोनाको देश भले ही बहुत छोटा है, लेकिन यहां के नागरिक भी इनकम टैक्स नहीं देते हैं।
और पढ़िए – बजट से पहले उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गुलजार
8. बहमास (Bahamas)
बहमास के लोगों को भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।
9. नौरू (Nauru)
दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र नौरू का क्षेत्रफल केवल 8.1 वर्ग मील है। यहां के नागरिक भी टैक्स नहीं देते हैं।
10. केमैन आइलैंड्स (Cayman Islands)
उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केमैन आइलैंड्स पड़ता है, जो पर्यटकों के बीच चर्चित है। इसके अलावा ये देश भी इनकम टैक्स फ्री है।
11. सोमालिया (Somalia)
सोमालिया देश में भी नागरिकों से टैक्स नहीं वसूला जाता है।
12. ओमान (Oman)
ओमान भी खाड़ी देशों में से एक है और यहां के नागरिकों को भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इसका कारण ऑयल और गैस सेक्टर में मजबूती है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
3 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
4 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
6 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
7 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
7 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
8 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
10 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
11 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
12 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines