Budget 2026 Live: क‍िसान, उद्योग जगत से छात्र तक... बजट से क्‍या-क्‍या हैं हर सेक्‍टर की उम्‍मीदें

बजट पेश होने में बस एक रात का वक्‍त है. कल सुबह 11 बजे देश की व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण इसे पेश करेंगी. हर सेक्‍टर का व्‍यक्‍त‍ि, चाहे वह क‍िसान हो या आम इंसान या छात्र, हर व्‍यक्‍ति‍ को बजट से बहुत सी उम्‍मीदें हैं. आइये जानते हैं, बजट से क‍िस सेक्‍टर को कौन सी उम्‍मीदें हैं…

LIVE.jpg_fa78b1

हर सेक्‍टर को बजट से खास उम्‍मीदें

Budget Expectation 2026 Live Updates : रव‍िवार 1 फरवरी को बजट पेश होने जा रहा है और देश के हर आम और खास को इसका इंतजार है. हर एक शख्‍स की इस बजट से उम्‍मीदें बंधी हुई है. मिडिल क्लास जहां टैक्स स्लैब में राहत और सस्ता होम लोन की उम्‍मीद कर रहा है. वहीं युवा, स्किलिंग और डिजिटल नौकरियों के नए अवसर की तलाश कर रहे हैं. इस बजट से महिलाएं, लखपति दीदी योजना का विस्तार और महिलाओं के लिए विशेष बैंक स्कीम की उम्‍मीदें लगाए बैठी हैं. जबक‍ि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्‍टर रेलवे (कवच) और हाईवे पर रिकॉर्ड खर्च की उम्‍मीद कर रहा है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Budget 2026 live updates: EPF लिमिट में बढ़ोतरी

चर्चा है कि पीएफ (EPF) के लिए अनिवार्य सैलरी लिमिट को 15000 से बढ़ाकर 25000 रुपये किया जा सकता है. इससे प्राइवेट नौकरी करने वाले लाखों लोगों को सामाजिक सुरक्षा (Social Security) और पेंशन के दायरे में लाया जा सकेगा.

Budget 2026 live updates: MSME और स्टार्टअप्स को बूस्ट

छोटे उद्योगों (MSMEs) को बिना गारंटी लोन की सुविधा दी जा सकती है ताकि वे अपना काम बढ़ा सकें और अधिक लोगों को नौकरी दे सकें. भारत के कुल रोजगार में MSME का 40% से ज्यादा योगदान है.

Budget 2026 live updates: ग्रीन जॉब्स:

सोलर और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर को मिलने वाला भारी आवंटन इस फील्ड को नया जॉब हॉटस्पॉट बना देगा.

Budget 2026 live updates: 'हाई-टेक' नौकरियों के लिए विशेष फंड

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर सेक्टर में लाखों नौकरियों की संभावना है. बजट में इन क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर्स और स्टार्टअप्स के लिए जॉब क्रिएशन इंसेंटिव का ऐलान हो सकता है.

Budget 2026 live updates: कंपनी को फायदा

कंपनियों को नए युवाओं को नौकरी पर रखने और उन्हें कम से कम 2 साल तक रिटेन करने के लिए अतिरिक्त टैक्स छूट दी जा सकती है.

Budget 2026 live updates: एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) में सुधार

सरकार पहली बार नौकरी करने वालों के लिए विशेष स्कीम ला सकती है. अगर कोई कंपनी नए कर्मचारी को रखती है, तो उनकी पहली सैलरी का कुछ हिस्सा (जैसे 15000 रुपये तक) सरकार सीधे कर्मचारी के खाते में दे सकती है.

Budget 2026 live updates: PM इंटर्नशिप स्कीम का विस्तार (PM Internship Scheme 2.0)

पिछले साल शुरू हुई इस स्कीम के तहत टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप दी जा रही थी. इस बार इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है ताकि अधिक युवाओं को 5000 रुपये मासिक स्टाइपेंड के साथ अनुभव मिले.

Budget 2026 live updates: नौकर‍ियों को लेकर बजट से उम्‍मीदें

बजट 2026 में नौकरियों (Jobs) को लेकर सरकार का रवैया बहुत आक्रामक रहने की उम्मीद है. सरकार का लक्ष्य अब केवल संख्या नहीं, बल्कि हाई-क्वालिटी और फ्यूचर-रेडी रोल्स पैदा करना है.

Budget 2026 live updates: अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष

2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में भी देखा जा रहा है, इसलिए महिला किसानों के लिए खेती के उपकरणों पर विशेष छूट मिलने की पूरी उम्मीद है.

Budget 2026 live updates: फ्री हेल्थ चेकअप

आयुष्मान भारत के तहत महिलाओं के लिए विशेष 'प्रिवेंटिव हेल्थ पैकेज' (जैसे सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग) की घोषणा हो सकती है.

Budget 2026 live updates: उज्ज्वला और स्वास्थ्य

महंगाई को देखते हुए उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है.

Budget 2026 live updates: सुरक्षा और सुविधा

शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल (Working Women Hostels) और दफ्तरों के पास 'क्रेच' (बच्चों की देखभाल का केंद्र) की संख्या बढ़ाने के लिए बजट अलॉट हो सकता है.

Budget 2026 live updates: कामकाजी महिलाओं के लिए राहत

महिला करदाताओं के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा पुरुषों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रखने की मांग की जा रही है.

Budget 2026 live updates: महिला सम्मान बचत पत्र

इस समय इसमें 7.5% ब्याज मिलता है. उम्मीद है कि सरकार इसकी निवेश सीमा (जो अभी 2 लाख है) को बढ़ा सकती है या ब्याज दर में और सुधार कर सकती है ताकि महिलाओं की बचत पर ज्यादा मुनाफा मिले.

Budget 2026 live updates: नई ट्रेन‍िंग और सब्‍स‍िडी

उन्हें ड्रोन चलाने (नमो ड्रोन दीदी), एलईडी बल्ब बनाने और टेलरिंग जैसे कामों के लिए नई ट्रेनिंग और सब्सिडी मिल सकती है.

Budget 2026 live updates: लखपति दीदी योजना का विस्तार

सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा है. इस बजट में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए फंड बढ़ाया जा सकता है, ताकि ग्रामीण महिलाएं सालाना कम से कम 1 लाख रुपये कमा सकें.

Budget 2026 live updates: आसान लोन

जन धन खातों के जरिए महिलाओं को बिना किसी गारंटी के छोटे बिजनेस के लिए और अधिक लोन (ओवरड्राफ्ट) मिलने की संभावना है.

Budget 2026 live updates: जन धन 2.0: सस्ता लोन और क्रेडिट कार्ड

सरकार महिलाओं के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर सकती है, जिसमें कम ब्याज दर और रिवॉर्ड पॉइंट्स की सुविधा होगी.

Budget 2026 live updates: नारी शक्‍त‍ि पर फोकस

बजट 2026 में महिलाओं के लिए सरकार का मुख्य फोकस 'नारी शक्ति' को केवल लाभार्थी बनाने के बजाय उन्हें 'उद्यमी' बनाने पर है.

Budget 2026 live updates: इन्फ्रास्ट्रक्चर

टियर-2 और टियर-3 शहरों में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के निर्माण के लिए फंड बढ़ेगा.

Budget 2026 live updates: स्वास्थ्य सेक्‍टर के ल‍िए

इस योजना का दायरा बढ़ाकर मिडिल क्लास और 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को पूरी तरह कवर किया जा सकता है.

Budget 2026 live updates: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस

MSME के लिए कंप्लायंस और GST नियमों को और सरल बनाने की घोषणा संभव है.

Budget 2026 live updates: PLI स्कीम

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद अब टेक्सटाइल और लेबर-इंटेंसिव सेक्टर्स के लिए नई PLI योजनाएं आ सकती हैं.

Budget 2026 live updates: उद्योग और MSME

छोटे उद्योगों (MSME) को बिना गारंटी के लोन (Credit Guarantee Scheme) की सीमा बढ़ाई जा सकती है.

Budget 2026 live updates: सोलर पंप

PM-KUSUM योजना के तहत सिंचाई के लिए सोलर पंपों पर भारी सब्सिडी दी जा सकती है.

Budget 2026 live updates: एग्री-लोन

कृषि ऋण का लक्ष्य ₹35 लाख करोड़ के पार रखा जा सकता है.

Budget 2026 live updates: किसान की उम्‍मीद

सालाना 6,000 की सम्मान निधि को बढ़ाकर 8,000- 9,000 किया जा सकता है.

Budget 2026 live updates: AI और सेमीकंडक्टर

नई तकनीक और चिप मैन्युफैक्चरिंग में रोजगार पैदा करने के लिए विशेष फंड मिल सकता है.

Budget 2026 live updates: इंटर्नशिप योजना

पिछली बार की तरह, टॉप कंपनियों में युवाओं को पेड इंटर्नशिप देने के लिए नए प्रोत्साहन दिए जा सकते हैं.

Budget 2026 live updates: रोजगार और शिक्षा

'स्किल इंडिया' प्रोग्राम के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जा सकता है. एडटेक (EdTech) सेवाओं पर GST 18% से घटाकर 5% करने की मांग है.

Budget 2026 live updates: हेल्थ इंश्योरेंस

नई व्यवस्था में भी हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स छूट (Section 80D जैसा लाभ) देने पर विचार हो सकता है.

Budget 2026 live updates: टैक्स स्लैब

नई व्यवस्था (New Regime) में टैक्स फ्री इनकम की सीमा को 12 लाख से बढ़ाकर 13-15 लाख तक किया जा सकता है.

Budget 2026 live updates: मिडिल क्लास की उम्मीदें

म‍िड‍िल क्‍लास स्टैंडर्ड डिडक्शन में इजाफे की उममीद है. उम्मीद है कि इसे 75,000 से बढ़ाकर 100000 किया जाएगा.

Budget 2026 live updates: 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश होगा बजट

कल 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे बजट पेश होगा और इसमें हर सेक्टर के लिए सरकार का अपना एक खास विजन है.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ