Budget 2026: बजट भाषण शुरू, न‍िर्मला सीतारमण ने कुछ इस अंदाज में शुरू क‍िया भाषण

सीतारमण जी ने फिर से उन 4 प्रमुख वर्गों का जिक्र किया जिन पर यह बजट केंद्रित है- गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता (Farmers/Kisan) इसमें शाम‍िल हैं.

nirmala sitaraman (1)

न‍िर्मला सीतारमण का भाषण शुरू

विज्ञापन

Budget 2026: ठीक सुबह 11:00 बजे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना रिकॉर्ड 9वां बजट भाषण शुरू कर दिया है. इतिहास में यह पहली बार है जब रविवार के दिन देश का बजट पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ की. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक मजबूत पथ पर है और दुनिया भारत को एक ‘उज्ज्वल बिंदु’ (Bright Spot) के रूप में देख रही है. उन्होंने देश की विकास दर (GDP Growth) के अनुमानों का जिक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.

सीतारमण जी ने फिर से उन 4 प्रमुख वर्गों का जिक्र किया जिन पर यह बजट केंद्रित है- गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता (Farmers/Kisan) इसमें शाम‍िल हैं.

विज्ञापन

आर्थिक स्थिति का ब्यौरा
उन्होंने बताया कि सरकार राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को कम करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने वैश्विक चुनौतियों (जैसे ट्रेड टैरिफ और जियोपॉलिटिकल तनाव) के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता की सराहना की.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ