Budget 2026 Expectation: बजट 2026 से पहले ही आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है. अगर आप इंश्योरेंस (बीमा) खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो चुका है और बजट में इसमें और भी राहत मिलने की उम्मीद है. यहां जानिए कि आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा…
Budget 2026: पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म हो जाएगी इस बार? जानें क्या कहते हैं टैक्स एक्सपर्ट
18% GST की छुट्टी, सबसे बड़ा बदलाव
सरकार ने 22 सितंबर 2025 से ही व्यक्तिगत (Individual) लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाले 18% GST को खत्म कर 0% कर दिया है. अगर आप 10000 रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम देते थे, तो पहले आपको 11800 चुकाने पड़ते थे. अब आपको सिर्फ 10000 रुपये देने होंगे. यानी सीधे तौर पर 18% की बचत.
बजट 2026 से क्या हैं उम्मीदें?
हालांकि GST पहले ही हट चुका है, लेकिन 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से ये 2 बड़ी उम्मीदें हैं जो बीमा को और सस्ता/फायदेमंद बनाएंगी. अभी हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स छूट की सीमा 25000 रुपये (अपना या परिवार) और 50000 रुपये (सीनियर सिटीजन) है. इंडस्ट्री की मांग है कि इसे बढ़ाकर 50000 रुपये और 1 लाख रुपये किया जाए.
Budget 2026: पिछले 5 साल में रेलवे को कितना फंड मिला? इस साल कितना मिल सकता है?
अभी लाइफ इंश्योरेंस Section 80C का हिस्सा है, जिसकी 1.5 लाख रुपये की लिमिट जल्दी भर जाती है. उम्मीद है कि टर्म प्लान के लिए अलग से टैक्स छूट दी जाए ताकि लोग ज्यादा कवर लें.
- क्या सस्ता होगा और क्या नहीं?
- हेल्थ इंश्योरेंस (Individual) पर 18% सस्ता हो चुका है (GST 0%)
- टर्म इंश्योरेंस (Individual) पर 18% सस्ता हो चुका है (GST 0%)
- ग्रुप इंश्योरेंस (कंपनी वाला) पर अभी भी 18% GST लगेगा
- कार/बाइक इंश्योरेंस पर अभी भी 18% GST लगेगा
Budget 2026: भारत के रेंटल हाउसिंग के लिए क्या है बजट 2026 की विशलिस्ट
खरीदारों के लिए सुझाव:
अगर आप नई पॉलिसी लेना चाहते हैं या पुरानी रिन्यू कर रहे हैं, तो अब आपको बिल में GST ‘Nil’ (0%) देखना चाहिए. इससे आपकी सालाना बचत हजारों में हो सकती है.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 hr agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
6 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
9 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines