हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budget 2026-27: पिछले बजट में हेल्थ सेक्टर को क्या-क्या मिला था, इस साल क्या हैं उम्मीदें, जानिए यहां

Healthcare Budget: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को साल 2025 में लगभग 99,858 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे. ऐसे में इस साल बजट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं स्वास्थ्य सेक्टर के लिए इस साल बजट में क्या-क्या हो सकता है.

विज्ञापन
हेल्थ सेक्टर के लिए सरकार बजट में क्या-क्या पेश कर सकती है, जानिए यहां.

Budget 2026-27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नौंवी बार संसद में देश का बजट पेश करने वाली हैं. इस साल भी स्वास्थ्य सेक्टर (Health Sector) के लिए बजट में क्या-क्या होगा इसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. देश के सर्वांगीण विकास के लिए उसके हेल्थ सेक्टर का मजबूत होना जरूरी है. ऐसे में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ात्तरी के लिए और मेडिकल सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए वित्त मंत्री बजट में क्या-क्या पेश करेंगी इसका सभी को इंतजार है. यहां जानिए साल 2025 में हेल्थ सेक्टर के लिए बजट में क्या था और इस साल बजट से क्या-क्या उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

हेल्थ सेक्टर के लिए बजट में क्या-क्या हो सकता है

साल 2025 में सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को लगभग 99, 858 करोड़ रुपए आवंटित किए थे. इस साल विशेषज्ञों को उम्मीद है कि सरकार ऐसी कुछ घोषणाएं कर सकती है जिससे देश के स्वास्थ्य संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाया जा सके और हर जरूरी फेसिलिटी मुहैया करवाई जा सके. पिछले साल मखाना उत्पादन और उसके प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा हुई थी.

  • पिछले साल मेडिकल स्नातक और स्नातकोत्तर की सीटें बढ़ाने की की घोषणआ की गई थी. वित्तमंत्री ने मेडिकल की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए साल 2025 में बजट में अस्पतालों और कॉलेजों में10,000 के करीब सीटें जोड़ने की घोषणा की थी.
  • साल 2025 के बजट में अगले 2 सालों में सभी जिला अस्पतालों और डेकेयर कैंसर सेंटर की स्थापना करने का ऐलान किया था. कहा गया था कि स्थापना की सुविधा प्रदान की जाएगी.
  • कैंसर समेत अन्य दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए दवाओं की सीमा शुल्क पर पूरी छूट दी गई थी. इस सूची में 36 जीवन रक्षक दवाओं को रखा गया था.

इस साल के बजट से क्या हैं उम्मीदें

विज्ञापन
  • इस साल बजट 2026 में हेल्थ सेक्टर के लिए सरकार से कई उम्मीदें की जा रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल के बजट में स्वस्थ भारत के सपने को ध्यान में रखकर बजट पेश किया जाना चाहिए. उम्मीद की जा रही है कि मेडिकल टूल्स और मेडिकल सेवाओं पर GST कम होगा.
  • जेब खर्च को मैनेज करने के लिए मेडिकल डिवाइस और डायग्नोस्टिक किट पर GST कम होने की उम्मीद की जा रही है. इसके साथ ही, बजट में इलाज की लागत कम होने पर जोर दिया जा सकता है.
  • फार्मा इंडस्ट्री को उम्मीदें हैं कि दवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उत्पादन से लेकर मार्केटिंग के लिए असरदार रेगुलेटरी उपायों को लागू किया जाएगा.
  • हेल्थ इंश्योरेंस और बेहतर करने की जरूरत है. इसपर विशेषज्ञ मानते हैं कि सरकार को हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्र को आम आदमी के लिए और बेहतर बनाने पर जोर देना चाहिए.
  • क्रोनिक बीमारियों की रोकथाम और इसके इलाज को बेहतर बनाने की उम्मीदें की जा रही हैं. खासकर इन बीमारियों की दवाओं की सीमा शुल्क में छूट दी जाए, इसकी उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें- [Live] Income Tax Budget 2026: 13 लाख तक की कमाई हो सकती है टैक्स फ्री, बढ़ेगी स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola