Hope for 2025: अगले साल आपकी जेब को कुछ राहत देने वालीं 2 बड़ी खबरें सामने आ सकती हैं। माना जा रहा है कि फरवरी 2025 में जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी, तो देश की जनता को राहत देने वालीं कुछ घोषणाएं कर सकती हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी भी शामिल है।
पहले से आसमान पर हैं कीमतें
पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस समय आसमान पर चल रही हैं। अधिकांश जगह पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है। ऐसे में अगर इस मोर्चे पर आम आदमी को राहत मिलती है, तो यह उसके लिए सबसे बड़ा न्यू इयर गिफ्ट होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट के लिए अपने सुझावों में पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने का सुझाव दिया है।
यह भी पढ़ें – 2025 में कौन से Defence Stocks करा सकते हैं कमाई? ये रही पूरी लिस्ट
क्रूड ऑयल में नरमी का लाभ नहीं
CII ने कहा है कि खपत बढ़ाने के लिए यह छूट दी जानी चाहिए, क्योंकि ईंधन की कीमतें महंगाई को काफी बढ़ाती हैं। ऐसे में अगर सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती का फैसला करती है, तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम होंगे। उद्योग संगठन का कहना है कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क पेट्रोल के रिटेल प्राइस का लगभग 21% और डीजल के लिए 18% है। मई, 2022 से, इन शुल्कों को क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 40% की कमी के अनुरूप समायोजित नहीं किया गया है।
इससे महंगाई में आएगी कमी
भारतीय उद्योग परिसंघ का कहना है कि उत्पाद शुल्क कम करने से महंगाई कम करने और खर्च करने योग्य आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद जनता लंबे समय से लगाए हुए है।
यहां भी राहत की है उम्मीद
दूसरी राहत इनकम टैक्स के मोर्चे पर मिल सकती है। हाल ही में खबर आई थी कि सरकार 15 लाख तक की आमदनी वालों को आयकर में छूट देने पर विचार कर रही है। हालांकि, इनकम टैक्स में कितनी छूट मिलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसका फैसला बजट से पहले लिया जा सकता है। दरअसल, अर्थशास्त्रियों ने पीएम मोदी को आयकर की दरों में कटौती करके आम लोगों पर टैक्स का बोझ कम करने का सुझाव दिया है। माना जा रहा है कि आम बजट में इस संबंध में की घोषणा हो सकती है।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
10 mins agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
3 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
4 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
5 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
9 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
12 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
14 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
15 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines