Budget 2025: भारत की अर्थव्यवस्था 6.9% की दर से बढ़ने की उम्मीद

India GDP Growth 2025: इस बार भारत की अर्थव्यवस्था 6.9% की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। इंडस्ट्री के ज्यादातर नेता इसका सपोर्ट कर रहे रहे हैं।

India GDP Growth 2025

India GDP Growth 2025: भारत की इकनोमिक ग्रोथ को लेकर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इंडस्ट्री वर्ल्ड के ज्यादातर नेता इस वक्त आशावादी नजर आ रहे हैं। ग्रांट थॉर्नटन प्री-बजट सर्वे के मुताबिक, इंडस्ट्री वर्ल्ड के 155 से ज्यादातर स्टेक होल्डर्स को उम्मीद है कि देश की अर्थव्यवस्था इस बार 6 से 6.9% की दर से बढ़ेगी। इस वृद्धि की वजह टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट और ट्रेड करने में सपोर्ट मिलने की संभावना को बताया जा रहा है।

जीएसटी दरों में कटौती पर सपोर्ट

सर्वे के मुताबिक, करीब 22 परसेंट रेस्पोंडेंट्स को देश की अर्थव्यवस्था में 6.5 से 6.9 प्रतिशत तक की मजबूत वृद्धि की उम्मीद है। जबकि, 84 परसेंट लोगों ने स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी दरों में कटौती का सपोर्ट किया है, जबकि 68% रेस्पोंडेंट्स ने SME लोन्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से फाइनेंशियल इन्क्लूसिव को बढ़ाने की आवश्यकता जताई है।

बजट 2025 से इंडस्ट्री वर्ल्ड की उम्मीदें

सर्वे में यह भी कहा गया कि इंडस्ट्री वर्ल्ड को उम्मीद है कि आगामी केंद्रीय बजट 2025 अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, बजट में अगर Fiscal Policies को प्रमुख आर्थिक सुधारों से जोड़ा जाए, तो यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर काम कर सकता है। IMF ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने इसे 6.6% रहने की उम्मीद जताई है।

फिनटेक और बैंकिंग क्षेत्र की डिमांड

इसके अलावा सर्वे में उद्योग जगत ने बैंकिंग, सिक्योरिटीज और बीमा निकायों के बीच रेगुलेटरी कोआर्डिनेशन की डिमांड की है। फिनटेक क्षेत्र ने ब्लॉकचेन और AI इनोवेशन के लिए कैपिटल और टैक्स इन्सेन्टिव्स तक आसान पहुंच की भी डिमांड की है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2025-26 को 1 फरवरी को पेश करेंगी। इससे उद्योग जगत को सरकार की आर्थिक नीतियों से बड़ी उम्मीदें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ