Budget 2025 Announcements for Senior Citizen: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश कर दिया है। मोदी 3.0 के पहले पूर्ण बजट से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। इसी बीच अब बजट में वरिष्ठ नागरिकों को भी बड़ी राहत दी गई है। टीडीएस की सीमा 50 हजार रुपए से बढ़ा कर एक लाख रुपए कर दी गई है। वहीं, किराए पर वार्षिक टीडीएस लिमिट 2.4 लाख रुपए से बढ़ा कर 6 लाख रुपए की गई है। वरिष्ठ और अतिवरिष्ठ नागरिकों को एनएससी (NSC) पर राहत दी गई है। अगस्त 2024 के बाद से पैसे निकालने पर टैक्स में छूट दी गई है।
पिछले बजट (2023-24) में सीनियर सिटिजंस को क्या मिला?
पिछले बजट (2023-24) में सीनियर सिटिजंस को बचत योजना की डिपॉजिट लिमिट्स को बढ़ाया गया था। इस योजना की मैक्सिमम डिपॉजिट लिमिट को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया था। मंथली इनकम अकाउंट स्कीम की डिपॉजिट लिमिट में भी पिछली बार बढ़ोतरी की गई थी। इंडिविजुअल अकाउंट के लिए मैक्सिमम डिपॉजिट लिमिट को 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट के लिए 9 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया था।
इतना ही नहीं पिछले बजट (2023-24) में सीनियर सिटिजंस को कर में भी राहत दी गई थी। नई कर व्यवस्था के तहत, Salaried Employees के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया था। इसी तरह पेंशनभोगियों के लिए फैमिली पेंशन पर कटौती को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines