nirmala sitharaman

Budget 2024 में युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 2 लाख करोड़ खर्च करेगी मोदी सरकार

Budget 2024 : देशवासियों को आम बजट का ब्रेसबी से इंतजार था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट 2024-25 को मंजूरी दे दी थी। वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया।

Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में पूर्णकालिक बजट पेश किया। जहां मोदी 3.0 का यह पहला बजट है तो वहीं निर्मला सीतारमण का लगातार यह सातवां बजट है। इस आर्थिक सर्वेक्षण में म‍िड‍िल क्‍लास, रोजगार, गरीबों, मह‍िलाओं, युवाओं और अन्‍नदाताओं पर विशेष ध्यान रखा गया। वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए 15000 डीबीटी योजना पेश की।

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं के लिए सरकार का खजाना खोल दिया। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में 4.1 करोड़ युवाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा, इसके लिए 5 योजनाएं शुरू की जाएंगी। मोदी सरकार इन पांच योजनाओं पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस बजट में रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

4.1 करोड़ युवाओं पर फोकस

वित्त मंत्री ने बजट में कहा कि हमें 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 सालों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस साल हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन

जानें बजट में युवाओं के लिए क्या है खास?

सरकार ने शिक्षा और स्किल बढ़ाने पर 4.8 लाख रुपये करोड़ का आवंटन किया। पीएम योजना के तहत 20 लाख युवा स्किल्ड होंगे। 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप कराया जाएगा, जिसके लिए सभी युवाओं को 5000 रुपये दिए जाएंगे। पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को एक्स्ट्रा पीएफ भी मिलेगा। छात्रों को मॉडल स्किल लोन मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ