Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश करेगी। इस बजट से आम आदमी से लेकर उद्यमियों तक सभी वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस सबके बीच एक MSME क्षेत्र भी है जो बड़े स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाता है। आम बजट से इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं।
वित्तीय मदद की है आवश्यकता
MSME क्षेत्र काफी विस्तृत और व्यापक है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं छोटे-छोटे उद्योग चलाती हैं (Budget 2023) इस लिहाज से इन महिला समूहों वाले MSME इकाईयों को भी वित्तीय मदद की आवश्यकता है। ये MSME समुह गांवों में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाती हैं। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में लोगों से जुड़ी उनकी आवश्यकताओं को बहुत ही कम मूल्य पर पूरा करती है।
मुद्रा लोन की सीमा बढाए जाने की उम्मीद
भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र के लोगों को मुद्रा योजना के तहत लोन (Budget 2023) उपलब्ध कराए जा रहे हैं लेकिन ये नाकाफी है। क्योंकि इस योजना के तहत दिए जाने वाले लोन की सीमा 10 लाख तक होती है। बजट में इसे बढाए जाने की उम्मीद है। ऐसा करने से एमएसएमई सेक्टर की वित्तीय आवश्यकताएं पूरी होगी। विशेषज्ञों की मानें तो वित्त मंत्री मददगार नीतियों की घोषणा कर सकती हैं।
क्रेडिट गांरटी स्कीम को आगे बढाने की जरूरत
इसके साथ ही इस बार के बजट में छोटे कारोबारों को क्रेडिट सपोर्ट की जरूरत है। इसके लिए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गांरटी स्कीम को आगे बढ़ाए जाने की काफी जरूरत है, जो कि मार्च 2023 में खत्म होने जा रही है। इसके साथ-साथ सरकार को सुरक्षित व असुरक्षित लोन के लिए वर्गीकरण, लोन जारी करने की समय सीमा, दस्तावेजों की जरूरत और लोन की रकम के लिए क्लियर गाइडलाइन भी होनी चाहिए।
पीएलआई स्कीम को मिले बढावा
वहीं इस सेक्टर की मदद के लिए पीएलआई स्कीम को भी बढ़ाए जाने की मांग विशेषज्ञों ने की है। उनका कहना है कि उत्पाद से जुड़ी प्रोत्साहन योजना का विस्तार बजट 2023 में किया जाए तो इससे निर्यात को और बढ़ावा मिल सकता है। इस योजना के विस्तार से भी एमएसएमई सेक्टर बहुत लाभ मिलने वाला है।
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Gold Rate Fall Today: सस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
2 mins agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
3 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
4 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
14 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines