Budget 2023: केंद्र सरकार ने 2023-24 के बजट में 7 लाख तक की आय वाले लोगों को बड़ी राहत दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘नई टैक्स प्रणाली अपनाने वालों को 7 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।’ सरकार की इस घोषणा पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जहां असंतोष जताया, वहीं उनके बेटे कार्ति चिदबंरम ने फैसले का स्वागत किया है।
पहले पढ़िए पिता पी चिदंबरम ने क्या कहा?
पी चिदंबरम ने कहा, ‘नई टैक्स प्रणाली अपनाने वाले लोग बहुत कम हैं। इसलिए इसका लाभ कुछ लोगों तक ही सीमित है। सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग नई टैक्स प्रणाली को मजबूर होकर अपनाएं। सरकार ज्यादातर टैक्स पेयर्स को लाभ नहीं दे सकी है।’
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘ निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहीं भी बेरोजगारी, गरीबी, असमानता या समानता जैसे शब्दों का जिक्र नहीं किया। बजट से पता चलता है कि सरकार लोगों की आजीविका, उनकी चिंताओं, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानता के बारे में परवाह नहीं करती है।’
उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, ‘इस बजट से किसे फायदा हुआ है? निश्चित रूप से, गरीब को नहीं। नौकरी की तलाश कर रहे युवा को नहीं, नौकरी से निकाले जाने वाले युवा को नहीं। करदाता को नहीं और गृहिणी को भी नहीं।’
मुझे नहीं पता कि बेटे ने क्या अपनाया?
पत्रकारों ने पी चिदंबरम से सवाल किया कि बजट पर आपकी और आपके बेटे की राय बिलकुल अलग-अलग है। कार्ति ने टैक्स छूट की सीमा बढ़ाए जाने का स्वागत किया है? इस पर पी चिदंबरम ने कहा कि उनको नहीं पता कि उनके बेटे ने नई टैक्स व्यवस्था अपनाई है या पुरानी। लेकिन ये राय उनकी अपनी राय है।
अब पढ़िए कार्ति चिदंबरम की पूरी बात
कार्ति चिदंबरम ने संसद भवन में कहा, मैं कम टैक्स कटौती में विश्वास करता हूं। इसलिए किसी भी टैक्स कटौती का स्वागत है। क्योंकि लोगों के हाथों में जब अधिक पैसा होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Union Budget 2023: बजट का क्या है नफा-नुकसान, अर्थशास्त्री से 10 पॉइंट्स में समझिए पूरी बात
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
2 days agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines