Budget 2023 Impact: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क में 16% की वृद्धि की घोषणा की। दो साल तक रेट अपरिवर्तित रखने के अब सिगरेट अधिक महंगी की गई। सीतारमण ने संसद में अपने बजट भाषण के दौरान कहा, ‘निर्दिष्ट सिगरेट (specified cigarettes) पर NCCD को आखिरी बार तीन साल पहले संशोधित किया गया था। इसे लगभग 16% संशोधित कर बढ़ाने का प्रस्ताव है।’
कौनसी सिगरेट के रेट कितने बढ़े
- बजट फाइन प्रिंट के अनुसार, NCCD को प्रति 1,000 स्टिक पर 70 रुपये बढ़ाकर 70 मिलीमीटर तक की फिल्टर सिगरेट के लिए 510 रुपये और 70-75 मिमी लंबाई के बीच फिल्टर सिगरेट के लिए 85 रुपये बढ़ाकर 630 रुपये कर दिया गया है। तो, ऐसे 10 सिगरेट के पैकेट के लिए, NCCD की कीमत का प्रभाव 1 रुपये से कम रहेगा।
- प्रीमियम सिगरेट, जैसे किंग-साइज या एक्स्ट्रा-लॉन्ग, जिनकी लंबाई 75 मिमी से अधिक हो जाती है, के लिए NCCD को 735 रुपये प्रति 1,000 स्टिक से बढ़ाकर 850 रुपये कर दिया गया है। इसलिए, ऐसी 20 सिगरेट के एक पैकेट के लिए कीमत का प्रभाव 3 रुपये से कम होगा।
और पढ़िए – वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार लाई नई योजना! हर महीने मिलेगी 18500 रुपये पेंशन
और पढ़िए – Section 80C Limit: क्या बजट 2023-24 में 80C की सीमा बढ़ाई गई है? डिटेल्स जानें
विश्लेषकों का कहना है कि कंपनियां कीमतों में 1-3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिसका बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 2012-13 से 2016-17 तक, सिगरेट पर शुल्क 15.7% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से तेजी से बढ़ा। हालांकि, सिगरेट से कर राजस्व में मात्र 4.7% CAGR की वृद्धि हुई।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 hr agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
3 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
3 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
4 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
18 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
21 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
22 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
23 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines