Budget 2023: बड़ी खबर! सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की नई योजना, निवेश करने पर मिलेगा भारी रिटर्न

sita raman free

Budget 2023: केंद्र सरकार की तरफ से बजट में महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र (Mahila Samman Bachat Patra) की घोषणा की है। यह एकमुश्त नई लघु बचत योजना है। इसमें मार्च 2025 तक दो साल की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह पहल महिला को दो साल की अवधि के लिए दो लाख रुपये तक की जमा सुविधा पर अच्छी खासी रिटर्न प्राप्त करने का अवसर देगा। इस योजना में आंशिक निकासी विकल्प के साथ 7.5% की निश्चित ब्याज दर के हिसाब से पैसा मिलेगा।जमा महिला या बालिका के नाम पर किया जा सकता है।

विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को दिया गया तोहफा

यह पहल आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए शुरू की गई है। वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की बचत योजना के अधिकतम जमा स्तर को ₹15 लाख से बढ़ाकर ₹30 लाख कर दिया। उन्होंने मासिक आय खाता योजना के लिए अधिकतम जमा सीमा को एकल खातों के लिए 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये और संयुक्त खातों के लिए 9 लाख रुपये से 15 लाख रुपये करने की भी घोषणा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ