हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: 3 महीने का रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता? जल्दी जानें बेनिफिट्स

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के कई रिचार्ज प्लान हैं जिनमें से करीब 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता है?

विज्ञापन
3 महीने का सस्ता रिचार्ज

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: रिचार्ज प्लानों के महंगे होने पर अगर आप भी परेशान हैं और सोच रहे हैं कि कौन सा प्लान सस्ता है तो आप लायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के प्लानों के बीच का अंतर जानकर ये पता कर सकते हैं कि आपके लिए किसका प्लान सबसे सस्ता रहेगा? अगर आप भी इन चारों कंपनी के करीब 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं किसका प्लान सबसे सस्ता है?

Airtel 3 Months Validity Plans

एयरटेल के लेटेस्ट रिचार्ज प्लान में 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता वाले प्लान 509 रुपये से शुरू हैं। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और कुल 6 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा एक प्लान 859 रुपये का है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और हर दिन 1.5 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आता है। एक प्लान 979 रुपये का है जिसके साथ हर दिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

Jio 3 Months Recharge Plans

रिलायंस जियो का करीब 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता वाला प्लान सबसे कम रुपये में 479 रुपये का आता है। इसके साथ यूजर्स को हर दिन 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 6 जीबी डेटा है। इसके अलावा एक प्लान 799 रुपये का है जिसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और हर दिन 1.5 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

एक प्लान 859 रुपये का है जो प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा के साथ है। जियो की ओर से एक प्लान 1199 रुपये का ऑफर किया जाता है जो प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें- Sasta Recharge! 56 दिनों के लिए खर्च करने होंगे सिर्फ 347 रुपये

विज्ञापन

BSNL 3 Months Validity Recharge Plans

बीएसएनएल अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के कारण लोगों के बीच जाना जा रहा है। बात करें कंपनी की ओर से पेश किए जाने वाले 3 महीने के प्लान यानी 84 दिनों के प्लान की तो इसकी कीमत 599 रुपये है। इतने रुपये में आपको रोजाना 3 GB डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा। हर दिन के डेटा लिमिट खत्म होने पर आपको 40kbps स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन

इसके अलावा एक रिचार्ज प्लान 769 रुपये का है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा की सुविधा मिलती है।

Vodafone idea 84 Days Recharge Plans

वोडाफोन आइडिया की ओर से 84 दिनों की वैधता के साथ दो नए प्लान ऑफर किए गए हैं। सबसे कम कीमत 859 रुपये है। इस प्लान के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा एक प्लान 979 रुपये का है जिसमें प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

दोनों रिचार्ज प्लान के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसके साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- 28 दिन का सस्ता रिचार्ज प्लान! 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola