BSNL SIM Card Delivery at Home: बदलते समय के साथ-साथ सिम यूजर्स की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाने के बाद से यूजर्स अपनी सिम पोर्ट करवाना जरूरी समझ रहे हैं। जबकि, कुछ यूजर्स दो नंबर को रखने के लिए भी एक सिम बीएसएनएल की अपनाना पसंद कर रहे हैं। अगर आप उन ग्राहकों में से एक हैं जो एक नई सिम खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को अपनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर ये है कि आप घर बैठे नई सिम मंगवा सकते हैं।
जी हां, आप घर बैठे-बैठे सिम कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए न तो आपको किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा और ना ही आपको कहीं भागदौड़ करनी होगी। सरल स्टेप्स को फॉलो करके आप बीएसएनएल सिम की फ्री डिलीवरी का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे बीएसएनएल की सिम को घर मंगवाया जा सकता है?
सिम को आसानी से करें ऑर्डर
आप पोस्टपेड या प्रीपेड सिम कार्ड को आसानी से घर पर मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। बस इसके लिए आपको बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाकर सिलेक्ट सर्कल के ऑप्शन पर अपनी जगह को चुनना होगा। फिलहाल, ये सुविधा चुनिंदा क्षेत्रों के लिए ही उपलब्ध है।
कहां-कहां उपलब्ध है सिम डिलीवरी की सुविधा?
फिलहाल, बीएसएनएल प्रीपेड सिम ऑर्डर की सुविधा सिर्फ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम में उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द से जल्द सिम कार्ड की डिलीवरी की सुविधा सभी क्षेत्र के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- BSNL: सस्ते रिचार्ज के लिए SIM Port करने का है प्लान? तो जानें प्रोसेस
How to Get BSNL SIM Delivery
- सबसे बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां गुरुग्राम या गाजियाबाद में से अपना क्षेत्र चुनें।
- इसके बाद अपना बीएसएनएल प्लान चुन लें।
- अब सिम डिलीवरी का पता चुन लें।
- इसके बाद आपके एड्रेस पर सिम डिलीवर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- 84 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान सबसे सस्ता? जानिए
ये भी पढ़ें- 365 दिनों की वैधता के साथ किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 hr agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
2 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
8 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
8 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
8 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
8 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
10 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
11 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
11 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines