BSNL ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सालों का इंतजार हुआ पूरा, जी हां, BSNL आखिरकार वो तकनीक अपने पास ले आई है जिसका इंतजार लंबे समय से ग्राहक कर रहे थे। BSNL अब 4G की स्पीड अपने ग्राहकों को देने जा रहा है। कंपनी की तरफ से इसके बारे में जानकारी दी है कि आने वाले कुछ ही महीनों में BSNL पूरे भारत में 4G की सर्विस शुरु कर देगा। यानी अगर आप BSNL की सिम का इस्तेमाल करते हैं, और स्लो स्पीड से परेशान थे, अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
जून 2024 तक भारत में फैल जाएगा BSNL का 4G
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि दिसंबर 2023 से छोटे स्तर पर इसकी शुरुआत पंजाब से की जाएगी। इसके बाद जून 2024 से पूरे भारत देश में इसे लागू कर दिया जाएगा। कंपनी ने 200 जगह पर इसके लिए टेस्टिंग कर ली गई है। अब पंजाब में 3000 जगह पर इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे 15,000 जगहों तक इसे ले जाना चाहेगी।
5G पर भी हो रहा है काम
एक तरफ जहां 4G सर्विस पर काम BSNL कर रही है, वहीं दूसरी तरफ 5G के लिए भी प्लान तैयार हो रहा है। जून 2024 के बाद जैसे ही 4G आ जाएगा, वैसे ही 5G को लाने के लिए तैयारी तय हो जाएगी। कंपनी के पास पहले से 5G के लिए स्पेक्ट्रम मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें – Tata के हाथ आते ही सस्ता मिलेगा iPhone!, सरकार ने तैयार किया जबरदस्त प्लान!
4G के लिए TCS कर रही है मदद
बीएसएनएल की मदद टीसीएस कर रही है। इसके लिए टीसीएस को BSNL की तरफ से 19,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर भी मिल चुके हैं। ये तकनीक ऐसी है जो कि बिना किसी समस्या के 5G में बदली जा सकती है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines