नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को बीएसएनएल के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसमें बकाया को इक्विटी में बदलना, वित्तीय सहायता और घाटे में चल रहे दूरसंचार पीएसयू को चालू करने के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन शामिल है।

इसके अलावा, भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) को बीएसएनएल के साथ विलय कर दिया जाएगा ताकि इसके बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया जा सके और टेलीफोनी सेवाओं का समर्थन किया जा सके। BBNL यानी भारतनेट नामक एक फाइबर नेटवर्क बनाने वाली फर्म। ये सभी जानकारी दूरसंचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

उन्होंने कहा, ‘हम बीएसएनएल को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दूरसंचार एक रणनीतिक क्षेत्र है जहां सरकार बीएसएनएल को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ