BSNL Fiber Plan: जियो और एयरटेल ने टेलीकॉम सेक्टर में धाक जमाई हुई है। जहां एक तरफ दोनों कंपनी अपने बेहतरीन प्लान की बदौलत ग्राहकों के दिल में छाई हुई हैं, वहीं बीएसएनल की कोशिश है कि अपने खोई हुई साख को वापस से हासिल किया जाए। इसी को देखते हुए कंपनी ‘भारत फाइबर’ के नाम से अपना फाइबर प्लान ब्रॉडबैंड के लिए लेकर आई है। जब पहले से ही मार्केट में जियो और एयरटेल ने अपना फाइबर मार्केट बना रखा है तो बीएसएनल किस तरीके से अपनी ग्राहकों के दिल तक पहुंचेगी? इसका जरिया भी कंपनी ने ढूंढ लिया है>
ये है खास बातें
दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनल अपने इस फाइबर प्लान में हॉटस्टार, सोनी लिव. Zee 5 जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री में सब्सक्रिप्शन दे रही है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि 1000 जीबी के लिए 100 एमबीपीएस तक की स्पीड इस प्लान में दी जा रही है। डाटा लिमिट जैसे ही पूरी होगी तो ये लिमिट 5 एमबीपीएस तक आ जाएगी, जो कि अपने-आप में अच्छी स्पीड मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- सरकार ने किए 11.5 करोड़ पैन कार्ड बैन, कहीं आपका कार्ड उसमें तो नहीं?
कंपनी ने भविष्य पर काम करना कर दिया स्टार्ट
बीएसएनल में सुधार के लिए सरकार ने 4G सेवा पूरे भारत में शुरू कर दी है। अब बीएसएनल का प्लान 5G के लिए बन रहा है। देखने वाली बात होती है कि जहां एक तरफ जिओ, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया घमासान युद्ध में हुई हैं, वहां पर बीएसएनल अपने लिए किस तरीके से स्पेस बना पाती है। साथ में ग्राहकों की सोच को भी कंपनी को समझना होगा, क्योंकि पिछले 5 से 6 साल में बहुत कुछ इस टेलीकॉम सेक्टर में बदला है। अगर BSNL अपने ग्राहकों को कायम रखने में सफल हो गई तो फिर टेलिकॉम में एक हेल्दी कंपटीशन देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
7 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
9 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
10 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
12 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
13 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines