BSNL के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान! मिलेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ढेरों बेनिफिट्स

BSNL Cheapest Recharge Plans: कम कीमत में अधिक सुविधा का मजा उठाना चाहते हैं? तो इसके लिए आप बीएसएनएल के सस्ते प्लान को अपना सकते हैं। आइए बीएसएनएल के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।

cheapest Recharge Plans

सस्ते रिचार्ज प्लान

BSNL Cheapest Recharge Plans: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल तरह-तरह के प्लान पेश करती नजर आ रही है। 3 जुलाई 2024 को जहां जियो और एयरटेल ने अपने नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट जारी की। वहीं, वीआई ने 4 जुलाई को न्यू रिचार्ज प्लान की लिस्ट को जारी किया। इसके बाद तीनों कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल की ओर से भी कई प्लान ऑफर किए गए।

विज्ञापन

BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान

विज्ञापन

बीएसएनएल द्वारा लगातार ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए विभिन्न प्लान पेश किए जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से कई सर्विस में बदलाव भी किया जा रहा है। भले ही कंपनी के रिचार्ज प्लान 5जी नेटवर्क सर्विस के साथ नहीं है लेकिन कीमत में कम और ढेरों बेनिफिट्स वाले हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।

BSNL Rs 197 Recharge Plan

बीएसएनएल की ओर से 70 दिनों की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर किया जा रहा है। आप सिर्फ 197 रुपये में आप 70 दिनों तक 2जीबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का बेनिफिट सिर्फ 18 दिनों के लिए मिलता है। अगर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा 70 दिनों के लिए चाहिए तो आप 199 रुपये का रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं।

विज्ञापन

BSNL Rs 797 Recharge Plan

बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान की लिस्ट में 300 दिनों की वैधता वाला प्लान 797 रुपये का है। इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। जबकि, प्लान के साथ शुरुआती 60 दिनों के लिए 2GB डेटा का फायदा दिया जाता है।

विज्ञापन

BSNL Rs 1999 Recharge Plan

1999 रुपये में 365 दिन यानी 1 साल की वैधता वाला रिचार्ज प्लान उपलब्ध है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 600 GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा BSNL tunes का भी फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 1 साल तक सिम एक्टिव रखने और अधिक दिनों तक कॉलिंग बेनिफिट के लिए ये प्लान किफायती हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ