BSNL 5G Service Is Going To Start Soon: BSNL के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नए साल में कंपनी 5जी सर्विस लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले 6 से 8 महीनों में कंपनी स्वदेशी 5जी दूरसंचार उपकरणों को तैनात कर देगी। PTI की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 5जी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इसके लिए स्टार्टअप विसिग और VVDN टेक्नोलॉजीज की मदद ली जा रही है, जिससे जल्दी ही 5जी टेक्नोलॉजी डेवलप हो जाएगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस साल की शुरुआत में पुष्टि की थी कि BSNL अप्रैल 2024 तक अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर देगा।
यह भी पढ़ें: LIC पॉलिसी से लेकर इंश्योरेंस KYC तक, आज से बदल गईं हर घर से जुड़ी ये 4 चीजें
कंपनी मोबाइल कांग्रेस में दे चुकी सर्विस का लाइव टेस्ट
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लाइव 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग करने दिखाई थी, जो सक्सेस रही। कंपनी पंजाब सर्किल में 4जी और 5जी लॉन्च कर चुकी है। नए साल के शुरू में पूरे देश में इसका विस्तार कर दिया जाएगा। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवार 5जी सर्विस लॉन्च करने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। उनका दावा है कि BSNL की 5जी सर्विस लॉन्च होने से जियो, एयरटेल की सर्विस पर काफी असर पड़ेगा। इस समय जियो के ही पास 5जी नेटवर्क है, लेकिन जियो का नेटवर्क सिर्फ 5जी आधारित है। इसमें 2जी, 3जी, 4जी का मिश्रण नहीं है।
यह भी पढ़ें: BSNL के ग्राहक रहें सावधान, हो रही बड़ी धोखेबाजी
जून 2024 तक भारत में फैल जाएगा BSNL का 4G
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि दिसंबर 2023 से भारत में BSNL का 4G नेटवर्क फैलाया जाएगा। छोटे स्तर पर इसकी शुरुआत पंजाब से की जाएगी। इसके बाद जून 2024 से पूरे भारत देश में इसे लागू कर दिया जाएगा। कंपनी ने 200 जगह पर इसके लिए टेस्टिंग कर ली है। पंजाब में 3000 जगहों पर इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे 15 हजार जगहों तक इसे ले जाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर नए साल की शुरुआत में ही कंपनी कुछ शहरों में 5जी का भी विस्तार करेगी। शुरू में इसे टेस्टिंग के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। अगर यह टेस्ट सक्सेसफुल रहा तो 4जी के साथ ही 5जी सर्विस भी देश में मिलने लगेगी।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
8 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
9 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
11 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
14 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines