Breaking from RBI 2000 Note Exchange Date Increases To 7 October: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से 2000 रुपये की करेंसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरबीआई ने दो हजार रुपये की करेंसी को बैंक में जमा या बदलने की तारीख को बढ़ाने का ऐलान किया है। अब दो हजार रुपये के नोटों को सात अक्टूबर 2023 तक बदला जा सकता है।
2000 रुपये की करेंसी को सात अक्टूबर तक बदला या जमा किया सकता है
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों को बैंक में जमा करने की अवधि समाप्त हो गई है। इसी के साथ समीक्षा के आधार पर 2000 रुपये के नोटों को बैंक में जमा या बदलने की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब जिसके पास भी 2000 रुपये की करेंसी है, वो सात अक्टूबर तक इसे बैंक में जमा या बदलवा सकते हैं।
19 मई से 2000 रुपये के नोट बदलने हुए थे शुरू
आपको बता दें कि आरबीआई की ओर से 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को बदलने और जमा करने के लिए ऐलान किया गया था। इसके लिए बैंक ने आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की थी। साथ बताया कि एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये तक के 2000 के नोटों को बदला जा सकता है। इसी के बाद शनिवार को आरबीआई ने जानकारी दी है कि अब दो हजार रुपये के नोटों को सात अक्टूबर तक बदला या बैंकों में जमा किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
15 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
19 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
19 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
22 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 day agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
1 day agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
1 day agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines