Breaking from RBI 2000 Note Exchange Date Increases To 7 October: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से 2000 रुपये की करेंसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरबीआई ने दो हजार रुपये की करेंसी को बैंक में जमा या बदलने की तारीख को बढ़ाने का ऐलान किया है। अब दो हजार रुपये के नोटों को सात अक्टूबर 2023 तक बदला जा सकता है।

2000 रुपये की करेंसी को सात अक्टूबर तक बदला या जमा किया सकता है

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों को बैंक में जमा करने की अवधि समाप्त हो गई है। इसी के साथ समीक्षा के आधार पर 2000 रुपये के नोटों को बैंक में जमा या बदलने की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब जिसके पास भी 2000 रुपये की करेंसी है, वो सात अक्टूबर तक इसे बैंक में जमा या बदलवा सकते हैं।

विज्ञापन

19 मई से 2000 रुपये के नोट बदलने हुए थे शुरू

आपको बता दें कि आरबीआई की ओर से 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को बदलने और जमा करने के लिए ऐलान किया गया था।  इसके लिए बैंक ने आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की थी। साथ बताया कि एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये तक के 2000 के नोटों को बदला जा सकता है। इसी के बाद शनिवार को आरबीआई ने जानकारी दी है कि अब दो हजार रुपये के नोटों को सात अक्टूबर तक बदला या बैंकों में जमा किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ