जानी मानी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंपनी बॉश जर्मनी में अपने प्लॉन्ट्स से 7,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रहा है। इसकी जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। इसके साथ ही कंपनी के CEO स्टीफन हार्टुंग ने यह भी बताया कि हाल के महीनों में कंपनी ने वर्ल्डवाइड नौकरियों को कम करने की बात पर भी जोर दिया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बॉश का ये कदम जर्मनी में 7,000 से अधिक नौकरियों को प्रभावित कर सकता है। इसमें खासतौर ऑटोमोटिव सप्लाई एरिया, होम अप्लायंसेस को संभालने वाली सबसिडरी BSH के कर्मचारी हो सकते हैं।
क्या हो सकता है कारण?
बता दें कि कंपनी का रेवेन्यू इसका मुख्य कारण हो सकता है। बॉश ने 2023 में लगभग 98 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रेवेन्यू जनरेट किया था। हालांकि इस साल कंपनी अपना इकोनॉमिकल गोल हासिल नहीं कर पाएगी। CEO हार्टुंग ने बताया कि इस साल सेल पर रिटर्न पिछले साल के 5 प्रतिशत से कम रहेगा । इस बार कंपनी को केवल 4 प्रतिशत हासिल करने की उम्मीद है।
बता दें कि कंपनी का लक्ष्य 2026 तक 7 प्रतिशत तक पहुंचना है। इसपर हार्टुंग ने कहा,’ बॉश 2024 में अपने इकोनॉमिकल गोल को हासिल नहीं कर पाएगा, फिलहाल, मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि हमें अपने स्टाफिंग रिसोर्सेज को एडजस्ट करना होगा।
Bosch
क्या है कंपनी का नया कदम?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जहां कंपनी एक तरह नौकरियों में कटौती कर रही है, इसके बावजूद कंपनी आयरिश कंपनी जॉनसन कंट्रोल्स का एक्वायर करने की योजना बना रही है। ये कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण बताया जा रहा है। इस अधिग्रहण से बॉश हीट पंप और एयर कंडीशनिंग इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाना चाहता है और इसकी लागत 8 बिलियन डॉलर हो सकती है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
9 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
11 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
12 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
18 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
20 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines