हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BOI Interest Rate Hike: अच्छी खबर! बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज दरें, कुछ स्पेशल लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन

BOI Interest Rate Hike: सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने 10 जनवरी, 2023 से 2 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए 444 दिनों की विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट बकेट के लिए ब्याज दरों में संशोधन किया है। संशोधन के बाद, बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए 444 दिनों की विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट बकेट में 7.05% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 444 दिनों की जमा अवधि के लिए 7.55% की ब्याज दर और 2 वर्ष से 5 वर्ष से कम अवधि के लिए 7.25% की ब्याज दर प्रदान कर रहा है।

और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 11 January 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के भाव

सामान्य ग्राहकों के लिए 7 दिनों से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाली अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दर 3% से 6.75% के बीच है। संशोधित ब्याज दरें घरेलू, एनआरओ और एनआरई जमाओं के लिए भी लागू हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – World Bank Report: क्या फिर से दस्तक देने वाली है मंदी… जानें वर्ल्ड बैंक की लेटेस्ट रिपोर्ट में क्या है अनुमान?

इस बैंक ने भी बढ़ाई दरें

हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जो कि देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के ऋणदाताओं में से एक है। इसने ₹2 करोड़ से ₹5 करोड़ की बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों को संशोधित किया है। आईसीआईसीआई बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की जमा अवधि पर 4.50% से 6.75% तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। 15 महीने से 2 साल में परिपक्व होने वाली जमाओं की अधिकतम ब्याज दर 7.15% है।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola