BOB UPI ATM Money withdrawal Process: डिजिटल पेमेंट के लिए सबसे बड़ा योगदान यूपीआई का है। इसका इस्तेमाल करके आप एक दूसरे को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। जबकि, इस सुविधा में एक बड़ा अपडेट भी आया है जो ग्राहकों को यूपीआई का इस्तेमाल करते एटीएम मशीन से पैसे निकालने की सुविधा देता है। ऐसे में आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड न होने पर भी एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा मिलती है। हाल ही में हिताची पेमेंट सर्विस ने NPCI के साथ मिलकर UPI ATM को लॉन्च किया, जिसके बाद अब एक सरकारी बैंक भी ग्राहकों को बिना डेबिट या क्रेडिट कार्ड के यूपीआई का यूज करके कैश निकालने की सुविधा दे रहा है।
BOB दे रहा है UPI ATM की सर्विस
भारतीय सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से UPI ATM सर्विस का लाभ दिया जा रहा है। आप अपने मोबाइल से यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन (UPI QR Code Scan) करके बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।
BOB ने लॉन्च किया यूपीआई एटीएम
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सार्वजनिक क्षेत्रों में यूपीआई एटीएम को लॉन्च किया है। अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो यूपीआई ऐप को यूज करके आप पैसे निकाल सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के यूपीआई एटीएम से यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें- UPI ATM क्या है? बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के कैसे निकलेगा कैश, यहां जानें
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने एक बयान में कहा कि वो यूपीआई एटीएम लॉन्च करने वाला देश का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिताची पेमेंट सर्विसेज ने यूपीआई एटीएम सेवा लॉन्च की थी।
दूसरे बैंक के ग्राहक भी निकाल सकेंगे पैसे
बैंक ने यूपीआई एटीएम के लिए इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) तकनीक का यूज किया है। इस तकनीक में नकदी निकालने के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं होती है। बैंक का कहना है कि उसके और अन्य बैंक ग्राहक भी यूपीआई-सक्षम मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा यूपीआई एटीएम से नकदी निकाल सकेंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा के यूपीआई एटीएम से कैसे निकालें पैसे?
- बैंक ऑफ बड़ौदा के यूपीआई एटीएम जाएं।
- इसकी स्क्रीन पर “यूपीआई कार्डलेस कैश” ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैश विदड्रॉल का विकल्प होगा, उसे चुनें।
- अब स्क्रीन पर QR कोड शो होगा, अपने फोन में UPI ऐप को ओपन करके इसे स्कैन करें।
- इसके बाद उस बैंक खाते का चयन करें, जिससे पैसे निकालना चाहते है।
- इसके बाद पिन दर्ज करें और फिर लेनदेन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद एटीएम से कैश आ जाएगा।
सिर्फ इतने पैसे निकालने का मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा के यूपीआई एटीएम से आप एक बार केवल 10,000 रुपये निकाल सकते हैं। इसके लिए भी पहले से चली आ रही यूपीआई प्रतिदिन की सीमा नियम लागू रहेगा।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
9 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
9 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
10 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
11 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
13 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines