BoAT Founders Success Story: आज बड़े पैमाने पर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड के हेडफोन, स्पीकर, ईयरफोन और अन्य उपकरणों का उपयोग करते हैं, पर क्या आपने कभी सोचा है? इन उपकरणों को बनाने में किसी की कितनी बड़ी सोच और मेहनत होती है। Boat ब्रांड के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण शायद ही कोई चलाना नहीं पसंद करता है। आज हम Boat ब्रांड को लाने वाले उन युवाओं के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से Boat ब्रांड को भारत में बढ़ते उपकरणों में से एक बना दिया है। आइए जानते हैं इनकी सक्सेस स्टोरी..
कंपनी की शुरुआत
BoAt कंपनी के संस्थापक समीर अशोक मेहता और अमन गुप्ता हैं। इन दोनों ने मिलकर कंपनी की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी इस कंपनी का नाम ‘इमेजिन मार्केटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ रखा था। अमन गुप्ता और समीर मेहता दोनों दोस्त हैं। कंपनी की शुरुआत इन्होंने मिलकर की थी। BoAt कंपनी एक लीगल भारत आधारित कंपनी है। कंपनी ने भारत में एक विशेष वर्ग को टारगेट करके बिजनेस की शुरुआत की है। अमन ने 2011 में केलॉग्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से अपनी MBA की पढ़ाई पूरी की थी। अमन ने JBL और KPMG जैसे बड़े कंपनियों में भी काम किया है।
परिवार और दोस्तों से मांगी मदद
अमन गुप्ता और समीर मेहता ने परिवार और दोस्तों की मदद से 30 लाख रुपये जुटाए और BoAt कंपनी शुरू करने का फैसला लिया। 2014 में अमन गुप्ता और समीर मेहता ने boAt से पहले इमेजिन मार्केटिंग की शुरुआत की थी। उस समय समीर मेहता कोर इंडिया के डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। इसके साथ ही अमन गुप्ता देश के उन चुनिंदा चाटर्ड अकाउंटेंट CA में से एक थे, जिनकी उम्र कम थी।
BoAt का पहला प्रोडक्ट
नौकरी पर रहते हुए दोनों संस्थापकों ने जान लिया था कि कंपनियां ग्राहकों के जरूरतों के हिसाब से प्रोडेक्ट्स बनाती हैं। ग्राहकों के खरीदने लायक दामों पर बेच देती है। दोनों ने BoAt कंपनी की शुरुआत करने का निर्णय लिया और वर्ष 2016 में BoAt Life style को शुरू किया। पहला प्रोडक्ट एक अविनाशी Apple चार्जिंग-केबल और चार्जर था।
जरूरत के आधार पर प्रोडक्ट डिजाइन
BoAt कंपनी ने सबसे पहले तो ग्राहकों की जरूरतों को अच्छे से समझा और इसके बाद इनके आधार पर
प्रोडक्ट को डिजाइन किया। BoAt कंपनी ने प्रोडक्ट को चीन से बनवाया। इन प्रोडक्ट को E-commerce कंपनी की मदद से भारतीयों तक पहुंचाया गया। boAt ऑडियो का बिजनेस प्रत्येक साल 20-30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। अमन गुप्ता और समीर मेहता ने अपने दूसरे प्रोडक्ट boAt bass head 9OO को भी लांच किया है।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
6 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
7 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
13 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
13 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
16 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
16 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines