दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रेस में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा आंकड़ों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. टेसला और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) का नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर (elon musk trillionaire) के आंकड़े से नीचे फिसल गया है, लेकिन वे अब भी दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ, अमेजन (Amazon) के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स (net worth 2026) का पायदान हासिल कर लिया है.
एलन मस्क: खरबपति का टैग छूटा, फिर भी कई देशों की GDP से आगे
टेसला (tesla stock price) और स्पेसएक्स (spacex valuation) के मालिक एलन मस्क की कुल संपत्ति (elon musk net worth 2026) 1.05 ट्रिलियन डॉलर से घटकर अब 987 अरब डॉलर (Billion Dollars) रह गई है. भले ही उनका नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे आ गया हो, लेकिन उनका दबदबा अब भी बरकरार है.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों के मुताबिक, एलन मस्क का अकेला नेटवर्थ ताइवान (GDP: 976.72 अरब डॉलर), आयरलैंड (779.38 अरब डॉलर), बेल्जियम (776.73 अरब डॉलर), स्वीडन, इजरायल, अर्जेंटीना, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और यूएई जैसे दर्जनों देशों की कुल अर्थव्यवस्था (GDP) से भी बड़ा है.
जेफ बेजोस बने नंबर-2: ब्लू ओरिजिन ने कराई 7.74 लाख करोड़ की बंपर कमाई
जेफ बेजोस की संपत्ति (jeff bezos net worth) में यह तूफानी उछाल उनकी एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) की वजह से आया है. बेजोस का कुल नेटवर्थ अब 365 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इसके साथ ही उन्होंने अल्फाबेट (गूगल) के सह-संस्थापक लैरी पेज को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. साल 2000 में शुरू हुई ब्लू ओरिजिन ने हाल ही में अपने पहले बाहरी इक्विटी फंडिंग राउंड के जरिए पूंजी जुटाई, जिसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन 140 अरब डॉलर आंकी गई.
ब्लू ओरिजिन में जेफ बेजोस की करीब 93% हिस्सेदारी है. नई वैल्यूएशन के बाद उनकी संपत्ति में एक झटके में 80 अरब डॉलर (लगभग 7.74 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
भले ही रेवेन्यू के मामले में मस्क की स्पेसएक्स काफी आगे है, लेकिन ब्लू ओरिजिन में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने जेफ बेजोस की संपत्ति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.
दुनिया के टॉप अरबपतियों की यह जंग दिखाती है कि अब टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स से आगे बढ़कर स्पेस (अंतरिक्ष) सेक्टर दुनिया का सबसे बड़ा वेल्थ क्रिएटर यानी दौलत बनाने वाला जरिया बन चुका है.
FAQ
Q1: Bloomberg Billionaires Index 2026 में सबसे अमीर कौन है?
A: Elon Musk $1.04 Trillion नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं.
Q2: Jeff Bezos की नेटवर्थ 2026 में कितनी है?
A: 6 अक्टूबर 2026 तक Jeff Bezos की नेटवर्थ $371.5 Billion है और वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं.
Q3: Elon Musk एक दिन में कितने अमीर हुए?
A: 6 अक्टूबर 2026 को उनकी संपत्ति में $65 Billion का इजाफा हुआ.
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
6 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
7 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
16 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
22 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines