Blinkit Change Notice Period Policy: जोमैटो का जाना-माना इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट अपने कर्मचारियों के लिए कुछ जरूरी बदलाव करता नजर आ रहा है। बता दें कि एक नई मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि ब्लिंकिट ने नोटिस पीरियड पॉलिसी में बदलाव किया है, जिसके तहत कर्मचारियों को अब 2 महीने का लंबा नोटिस पीरियड सर्व करना होगा। बता दें कि पहले कंपनी में कोई नोटिस पीरियड नहीं होता था।
बता दें कि क्विक कॉमर्स कंपनी ने हाल ही में कई कर्मचारियों ते लिए नोटिस पीरियड पॉलिसी को अपडेट करते हुए इसे 2 महीने कर दिया है, जो खासकर सीनियर पोजिशन पर काम करते हैं। ब्लिंकिट ने अपने कर्मचारियों से एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए हैं, जिससे उनका नोटिस पीरियड को जीरो से बढ़ाकर दो महीने हो गया है।
कंपनी ने क्यों किया ये बदलाव?
बता दें कि कुछ महीने पहले ब्लिंकिट की मूल कंपनी जोमैटो ने इस तरह की नीति को पेश किया था। ब्लिंकिट के नोटिस पीरियड में यह बदलाव भारत के क्विक कॉमर्स सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटिशन के तहत किया गया है। कंपनी को इस बात का डर है कि आने वाले समय में अन्य कॉम्पिटिशन टेलेंट कर्मचारियों को आकर्षित करने का प्रयास करेंगे।
कई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि ब्लिंकिट का यह कदम फिलहाल मार्केट में हो रही घटनाओं के कारण है, जिसमें जेप्टो, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां अच्छे कर्मचारियों को बेहतर ऑफर देकर आसानी से कंपनी से अलग कर सकती है। ऐसे में अपने कर्मचारियों को रोकना कंपनी के लिए जरूरी है, क्योंकि कंपनी टैलेंट को खोना नहीं चाहती है।
blinkit
यह भी पढ़ें – New ITR Filing Portal: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ज्यादा यूजर्स फ्रेंडली होगा नया ITR ई-फाइलिंग पोर्टल
ये भी हो सकते हैं कारण
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि जिन मामलों में ब्लिंकिट को पक्का पता होता है कि कोई कर्मचारी किसी कॉम्पिटिशन के पास जा रहा है, वे उस कर्मचारी को दो महीने के लिए गार्डन लीव पर भेज देते हैं। इसके अलावा कभी-कभी किसी संवेदनशील जानकारी लीक होने से बचाने के लिए कर्मचारियों को तुरंत रिलीज कर दिया जाता है। उसे तुरंत छुट्टी दे दी जाती है।
इसके अलावा अन्य प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां स्विगी को अपने आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है। वहीं जेप्टो ने भी 340 मिलियन डॉलर का फंडिंग हासिल कर ली है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट मिनट्स को भी हाल ही में बेंगलुरु में लॉन्च किया गया है और आने वाले समय में इसे अन्य शहरों में भी पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
1 hr ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
2 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
6 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
7 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines