Blinkit के CEO का बड़ा ऐलान, सब्जियों की ऑनलाइन खरीद पर फ्री मिलेगा धनिया

Blinkit Free Coriander: अगर आप भी ऑनलाइन सब्जियां खरीदते हैं तो ब्लिंकिट (Blinkit) का नाम तो सूना ही होगा। अब यह कंपनी लोकल मंडी की तरह आपको फ्री धनिया भी देगी। इसकी घोषणा खुद कंपनी के सीईओ ने सोशल मीडिया पर की है।

Blinkit Free Coriander

Blinkit Free Coriander

विज्ञापन

Blinkit Free Coriander With Vegetables: जब भी कोई आम आदमी सब्जी लेने जाता है तो फ्री का धनिया जरूर लाता है। सब्जी मंडी में अक्सर लोग कहते हैं कि ‘भैया थोड़ा सा धनिया और दे दो’ लेकिन जब से लोग ऑनलाइन सब्जियां खरीदने लगे हैं तो इसके भी पैसे देने पड़ते हैं। इस बीच ऑनलाइन ग्रॉसरी देने वाले ऐप ब्लिंकिट को मुंबई की एक महिला ने सब्जियों के साथ धनिया मुफ्त में देने का सुझाव दिया। अब कंपनी के सीईओ ने इसे लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

मुंबई के एक यूजर ने दिया था सुझाव

आपको बता दें कि मुंबई के एक शख्स ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कैसे उसकी मां तब हैरान रह गई जब उसने देखा कि ब्लिंकिट से सब्जी खरीदते समय उसे धनिया पत्ता भी खरीदना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने सुझाव दिया कि कोई अगर एक निश्चित मात्रा में सब्जियां खरीद रहा है तो उसे मुफ्त में धनिया पत्ता मिलना चाहिए। उनकी इस पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान खींचा जिनमें ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा भी शामिल थे। उन्होंने उस व्यक्ति की एक्स पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “करेंगे”। बाद में, उन्होंने एक्स पर एक अपडेट शेयर किया, जिसने कस्टमर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

विज्ञापन

कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?

एक्स यूजर का नाम अंकित सावंत है और उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि “मां को उस समय मिनी हार्ट अटैक आया जब उन्हें ब्लिंकिट पर धनिए के लिए पेमेंट करनी पड़ी। @अलबिंदर – मां सुझाव दे रही है कि इसे एक निश्चित मात्रा में सब्जियों के साथ फ्री में बंडल करना चाहिए।

विज्ञापन

अंकित ने कल रात के 10.48 बजे यह पोस्ट शेयर किया जिसे अब तक 888.7K बार देखा जा चुका है। इसके साथ-साथ पोस्ट पर 3.2 K लाइक्स और 90 कमेंट आए चुके हैं। पोस्ट पर यूजर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ