हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'बिटकॉइन को कम आंक रहा बाजार, जल्द पहुंचेगा 1 लाख डॉलर के पार'!

बिटकॉइन में विश्वास करने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस डिजिटल करेंसी को जल्द पंख लग सकते हैं। उनका मानना है कि बिटकॉइन में बड़ी छलांग लगाने की क्षमता है और यह जल्द ही पुरानी वाली रफ्तार पकड़ सकता है।

विज्ञापन
bitcoin

बिटकॉइन की कीमतों पिछले काफी समय से दबाव नजर आ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने और फिर उनकी ताजपोशी के समय इस डिजिटल करेंसी में जो जोश दिखाई दे रहा था, वो अब नदारद है। इस वजह से बिटकॉइन को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिटकॉइन में मौजूदा गिरावट एक बड़ी छलांग से पहले दो कदम पीछे हटने जैसा है।

अभी क्या है भाव?

रियल विजन के चीफ क्रिप्टो एनालिस्ट विश्लेषक जेमी कॉउट्स ने कॉइनटेग्राफ से बातचीत में कहा कि बाजार बिटकॉइन को शायद यह कम आंक रहा है। इस डिजिटल करेंसी में तेजी से उछाल की क्षमता है और यह दूसरी तिमाही समाप्त होने से पहले नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छू सकती है। उनका मानना है कि बिटकॉइन की कीमत 109,000 डॉलर को पार कर जाएगी। फिलहाल यह 85,099.52 डॉलर पर उपलब्ध है।

जल्द पकड़ेगा रफ्तार

बिटकॉइन 2 फरवरी को 100,000 डॉलर से नीचे गिर गया था। इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और अमेरिकी ब्याज दरों पर अनिश्चितता को जिम्मेदारी ठहराया गया। कॉउट्स का कहना है कि हालात बदल रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के कमजोर हुआ है और पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना तरलता बढ़ाने पर केंद्रित है। बदले हुए समीकरण बिटकॉइन को तेजी से भागने का आधार तैयार कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिटकॉइन दोबारा 1 लाख डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है।

मंदी में निखरेगा कॉइन

ब्लैकरॉक के डिजिटल एसेट के प्रमुख, रोबी मिचनिक ने हाल ही में कहा था कि बिटकॉइन संभवतः मंदी के व्यापक माहौल में फलेगा-फूलेगा। 19 मार्च को याहू फाइनेंस को दिए गए इंटरव्यू में मिचनिक ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मंदी आएगी या नहीं, लेकिन मंदी बिटकॉइन के लिए एक बड़ा उत्प्रेरक होगी। हालांकि, क्रिप्टोक्वांट का बुल स्कोर इंडेक्स 20 पर है, जो जनवरी 2023 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। इससे संकेत मिलता है कि बिटकॉइन अभी कमजोर रहेगा और इसमें जल्द मजबूत रैली की संभावना कम है।

कियोसाकी को भी विश्वास

वहीं, अमेरिकी बिजनेसमैन और चर्चित किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) का अनुमान है कि इस साल बिटकॉइन की कीमत 200,000 डॉलर से अधिक हो जाएगी। कियोसाकी ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि बिटकॉइन समर्थकों और आलोचकों दोनों को सुनें और खुद को शिक्षित करें। उन्होंने जेफ बूथ, माइकल सैलर, सैमसन मो, मैक्स कीसर और कैथी वुड जैसे लोगों का नाम लेते हुए कहा कि मेरे शब्दों पर विश्वास न करें। मैं जिन लोगों को फॉलो करता हूं, उनकी बात सुनें और उनसे सीखें। उन्होंने यह भी कहा कि बिटकॉइन ने हर किसी के लिए अमीर बनना आसान बना दिया है।

यह भी पढ़ें – चीन से नफरत करने वाले डोनाल्ड ट्रंप को टिकटॉक से कैसे हुआ प्यार? दिलचस्प है कहानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें