हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Investment Alert: अभी भूलकर भी न लगाएं Bitcoin में पैसा, इतना नीचे जा सकती है कीमत!

Bitcoin future predictions: क्रिप्टो मार्केट पर राज करने वाला बिटकॉइन इस समय दबाव में दिखाई दे रहा है। इस महीने इस डिजिटल करेंसी की कीमतें काफी नीचे आई हैं, जिसके चलते निवेशकों के मन में कई तरह के सवालों ने जन्म लिया है।

विज्ञापन
bitcoin

Bitcoin News: जिस तरह से हमारा शेयर बाजार इस समय दबाव में है और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें लगातार चौड़ी होती जा रही हैं। ठीक वैसे ही बिटकॉइन में निवेश करने वाले भी इसके भविष्य को लेकर कुछ हद तक चिंतित हैं। पिछले कुछ समय में जिस तरह से इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट आई है, उससे कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

फूटने वाला है बुलबुला?

बिटकॉइन को भविष्य की करेंसी बताने वालों के साथ-साथ कुछ दिग्गज ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि बिटकॉइन का बुलबुला फूटने को है। यानी वह अर्श से फर्श पर पहुंच सकती है। ऐसे में इसकी कीमत में आ रही गिरावट से निवेशकों का डर और बढ़ जाता है। हालांकि, आज यानी 27 फरवरी को बिटकॉइन में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक यह उछाल के साथ 86,392.87 डॉलर पर पहुंच गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में यह 13.96% नीचे आया है।

फरवरी में बुरा प्रदर्शन

20 जनवरी, 2025 को बिटकॉइन 109,114 डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चूंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्रिप्टो, खासकर बिटकॉइन के समर्थक हैं इसलिए कीमत के तेजी से ऊपर चढ़ने की उम्मीद थी। ट्रंप की ताजपोशी से बिटकॉइन में जमकर निवेश हुआ था, क्योंकि निवेशकों को जबरदस्त मुनाफे की उम्मीद थी। हालांकि, तब से अब तक का इसका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। जिसने उस दाम पर इसमें पैसा लगाया होगा, वह फिलहाल घाटे में चल रहा है। इसी तरह, Ether पिछले एक महीने में 25.35% और Solana 41.15% नीचे आ गया है।

विज्ञापन

गिरावट की वजह

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) से निवेशक पैसा निकाल रहे हैं। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप की यूरोपीय देशों को दी गई टैरिफ की धमकी भी बाजार पर अतिरिक्त दबाव दाल रही है। उनके अनुसार, बिटकॉइन मंदी के दौर में प्रवेश कर चुका है। बिटकॉइन में बड़े पैमाने पर बिकवाली हो रही है, जो चिंता का विषय है। एक्सपर्ट्स ने यह आशंका भी जताई है कि बिटकॉइन की कीमत 74 हजार डॉलर तक भी पहुंच सकती है।

इनका भरोसा कायम

वहीं, अमेरिकी बिजनेसमैन और फेमस किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T Kiyosaki) बिटकॉइन में विश्वास जाहिर करते आए हैं। उन्होंने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि यदि बिटकॉइन में कोई बड़ी गिरावट आती है, तो मैं ट्रक भरकर खरीदारी करूंगा। कियोसाकी का कहना है कि बिटकॉइन दूसरे इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट के मुकाबले काफी तेजी से ऊपर जाने की क्षमता रखता है। इसलिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अच्छी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola