Trump Crypto Connection: अमेरिका में बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की वापसी के बाद से क्रिप्टो करेंसी के बाजार में बहार आई हुई है। खासकर, बिटकॉइन की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी गुरुवार को इसकी कीमत 5.9 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,01,438.9 डॉलर प्रति बिटकॉइन पहुंच गई है. यह पहला मौका है जब बिटकॉइन की कीमत एक लाख डॉलर के पार गई है। बिटकॉइन के अलावा कुछ दूसरी क्रिप्टो करेंसी भी बीते कुछ दिनों में अच्छी बढ़त हासिल कर चुकी हैं।
ट्रंप ने क्या कहा था?
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद से क्रिप्टो बाजार में खुशी का माहौल है। इसमें पैसा लगाने वालों को लग रहा है कि इस मार्केट के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप क्रिप्टो के समर्थक माने जाते हैं। चुनावी सभाओं में उन्होंने इस डिजिटल करेंसी को लेकर कई पॉजिटिव बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि वह डिजिटल एसेट स्पेस में अमेरिका को मजबूत बनाएंगे। साथ ही उन्होंने बिटकॉइन रिज़र्व तैयार करने के भी संकेत दिए थे। ट्रंप ने यह भी कहा था कि इस इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए उनकी सरकार नियामकों की नियुक्ति करेगी।
यह भी पढ़ें – Pushpa 2 का Stock Market में जलवा, PVR के शेयर भी कहेंगे ‘मैं झुकेगा नहीं…’
इस नियुक्ति से बंधी आस
ट्रंप अगले साल की शुरुआत में कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्होंने अपनी सरकार में पॉल एटकिंस को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय किया है, जिन्हें क्रिप्टो करेंसी का बड़ा समर्थक माना जाता है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से भी बाजार उत्साहित है। इससे कहीं न कहीं यह संदेश जाता है कि ट्रंप के कार्यकाल में क्रिप्टो करेंसी को लेकर बड़े पॉजिटिव कदम उठाए जा सकते हैं। इसलिए ट्रंप की जीत के बाद से इस डिजिटल करेंसी में निवेश करने वाले खुश हैं, वो लगातार पैसा लगा रहे हैं और मार्केट चढ़ रहा है।
40% ने किया है निवेश
एक रिपोर्ट बताती हैं कि अमेरिकियों ने क्रिप्टो में अच्छा-खासा निवेश किया हुआ है। कम से कम 30% से 40% अमेरिकियों के पास अब किसी न किसी रूप में क्रिप्टो करेंसी है। ट्रंप की जीत के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि बिटकॉइन 100,000 डॉलर के आंकड़े को छू सकता है और आज यह सच साबित हो गया है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में इसके दाम और चढ़ सकते हैं।
एलन मस्क की फेवरेट
बिटकॉइन की तरह Dogecoin को लेकर भी निवेशकों की रुचि बढ़ गई है। यह क्रिप्टो करेंसी दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की फेवरेट मानी जाती है। वह कई मौकों पर इस करेंसी के प्रति अपना प्यार जाहिर भी कर चुके हैं। एलन मस्क ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था। अब जब ट्रंप सत्ता में वापसी कर चुके हैं, तो इस करेंसी के रॉकेट बनने की उम्मीद है। आज भी यह बढ़त के साथ कारोबार कर रही है।
इनमें अच्छा रिटर्न संभव
डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में वैसे तो पूरे क्रिप्टो मार्केट के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है, लेकिन 5 करेंसी ऐसी हैं जिन पर एक्सपर्ट्स को सबसे ज्यादा भरोसा है। जानकारों का मानना है कि बिटकॉइन के साथ-साथ Ethereum, XRP, Dogecoin और Cardano में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है। ट्रंप बिटकॉइन के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं, इसलिए इसके और तेजी से भागने की उम्मीद है। वहीं, एथेरियम अपनी विशेषताओं के यूनिक कॉम्बिनेशन के चलते एक आकर्षक निवेश अवसर के रूप में सामने आई है।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
7 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
7 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
10 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
11 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
12 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
13 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
14 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
14 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
15 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines