How to get loan against Birkin Bag: आज के समय में लक्जरी आइटम सिर्फ स्टेटस सिंबल ही नहीं, बल्कि निवेश का जरिया भी बन चुके हैं। हर्मेस का बिरकिन बैग (Hermes Birkin Bag) दुनिया के सबसे महंगे और एक्सक्लूसिव हैंडबैग्स में गिना जाता है। इस कंपनी के कई बैग्स के साथ कई बार नीता अंबानी को देखा गया है। ये बैग्स उनकी पहली पसंद हैं। वहीं इसकी लोकप्रियता और भारी भर कीमत के कारण इसे गिरवी रखकर लोन लेना भी संभव है। अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत है, तो बैंक की लंबी प्रक्रिया में उलझने के बजाय आप अपने बिरकिन बैग के जरिए आसानी से कैश ले सकते हैं।
कहां से मिलता है ऐसा लोन?
इस तरह का लोन ट्रैडिशनल बैंकों से नहीं मिलता, बल्कि कुछ खास लक्जरी एसेट लेंडर्स या प्रोफेशनल पॉनब्रोकर्स (गिरवी रखने वाली कंपनियां) यह सुविधा देते हैं। जैसे कि Borro, Diamond Banc जैसी इंटरनेशनल कंपनियां और यूके की Suttons & Robertsons जैसी पॉनब्रोकिंग फर्म। ये कंपनियां खासतौर पर महंगे बैग, घड़ियां, डायमंड या आर्टवर्क जैसी चीजों के बदले लोन देती हैं। आइए समझते हैं कैसे मिलता है इस बैग के बदले लोन…
पहला स्टेप
लोन लेने की शुरुआत एक छोटे से फॉर्म भरने या कंपनी से संपर्क करने से होती है। आपको अपने बिरकिन बैग की बेसिक जानकारी देनी होती है- जैसे मॉडल, लेदर या मटीरियल, कलर, हार्डवेयर (सोना/चांदी), उसकी हालत और आपके पास मौजूद ऑरिजिनल बॉक्स या बिल।
टेस्टिंग के बाद चेक होती है वैल्यू
जानकारी भेजने के बाद कंपनी आपको एक शुरुआती कोट देती है। अगर वह आपको ठीक लगे, तो आपको बैग को सुरक्षित तरीके से कंपनी को भेजना होता है। वहां उनके विशेषज्ञ बैग की असली पहचान (ऑथेंटिकेशन) और क्वालिटी की जांच करते हैं। बिरकिन की वैल्यू इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसका कलर कितना रेयर है, मटीरियल कौन सा है और अभी मार्केट में उसकी कितनी डिमांड है।
लोन ऑफर और पैसे मिलना
जांच पूरी होने के बाद कंपनी आपको फाइनल लोन ऑफर देती है। यह अमाउंट आमतौर पर बैग की कीमत का एक हिस्सा होता है। अगर आप इस ऑफर को स्वीकार करते हैं तो एक एग्रीमेंट साइन करना होता है। इसके बाद 24-48 घंटे के भीतर पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।
लोन चुकाने के बाद क्या होगा?
जैसे ही आप तय समय पर लोन और उस पर लगा ब्याज चुका देते हैं, कंपनी आपका बैग आपको वापस कर देती है। लेकिन अगर आप लोन वापस नहीं कर पाते, तो बैग कंपनी के पास ही रह जाता है और वे उसे बेचकर अपनी रकम वसूल लेते हैं।
क्यों फायदेमंद है बिरकिन पर लोन लेना?
- तेज प्रोसेस- बैंक की तुलना में यह लोन बहुत जल्दी मिलता है।
- पूरी प्राइवेसी- इसमें किसी तरह का पब्लिक रिकॉर्ड या झंझट वाला कागज़ी काम नहीं होता।
- नो क्रेडिट चेक- आपका बैग ही गारंटी है, इसलिए क्रेडिट स्कोर देखने की जरूरत नहीं।
- मालिकाना हक बरकरार- बैग बेचना नहीं पड़ता, बस अस्थायी तौर पर गिरवी रखना होता है।
- कैश की सुविधा- जरूरत पड़ने पर बिना चीज बेचे आप उसकी वैल्यू को इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके पास हर्मेस का बिरकिन बैग है, तो यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि एक कीमती एसेट भी है। सही समय पर यह बैग आपके लिए फाइनेंशियल मदद का भरोसेमंद जरिया साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में कैसे होना है तैयार इसका आइडिया भी दे रहा है Google Gemini
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
7 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
8 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
8 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
12 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines