Job Interview Tips: नौकरी के इंटरव्यू के दौरान कई सवाल ऐसे होते हैं, जिनके जवाब पर सबकुछ टिका होता है। ऐसे सवालों का सही और सटीक उत्तर नौकरी दिला सकता है, लेकिन गलत जवाब पूरी मेहनत पर पानी भी फेर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले ऐसे सवालों से निपटने के लिए युवाओं को कुछ टिप्स दिए हैं।
किया सवालों का सामना
अरबपति कारोबारी बिल गेट्स हाल ही में NBA स्टार स्टीफन करी (Stephen Curry) की यूट्यूब सीरीज ‘स्टेट ऑफ इंस्पिरेशन’ में नजर आए थे। इस दौरान, उन्होंने एक ऐसे जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की भूमिका, जो माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहा है। दरअसल, गेट्स यह दर्शाना चाहते थे कि वह मुश्किल सवालों का सामना कैसे करते हैं। इस मॉक इंटरव्यू में बिल गेट्स से कई सवाल पूछे गए, जिनका उन्होंने बेहतरीन तरीके से जवाब दिया।
यह भी पढ़ें – नहीं चाहिए अमेरिकी मदद, अपने दम पर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा Adani Group
सैलरी पर क्या बोले Gates?
इंटरव्यू में बिल गेट्स से पूछा गया कि आपकी सैलरी एक्सपेक्टेशन क्या है? यानी आप कितनी सैलरी चाहते हैं? इस सवाल का गेट्स ने वैसा जवाब नहीं दिया, जैसा कि आमतौर पर युवा देते हैं। उन्होंने नंबर यानी कि 50 हजार, 1 लाख या 2 लाख कहने के बजाये कंपनी के भविष्य में विश्वास जताने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा – उम्मीद है कि पैकेज अच्छा होगा। मैं जोखिम लेने के लिए तैयार हूं और मेरा मानना है कि कंपनी का भविष्य उज्ज्वल है, इसलिए मैं कैश सैलरी से ज्यादा स्टॉक ऑप्शंस लेना पसंद करूंगा।’
क्यों खास है जवाब?
कैश के बजाए स्टॉक ऑप्शंस को प्राथमिकता देकर, गेट्स ने कंपनी की फ्यूचर ग्रोथ में अपने कॉन्फिडेंस को प्रदर्शित किया। अपनी पर्सनल फाइनेंस सक्सेस को कंपनी की लॉन्ग टर्म सफलता के साथ जोड़ने का प्रयास किया। उनका यह दृष्टिकोण न केवल प्रतिबद्धता का स्तर दिखाता है बल्कि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में स्थापित करता है जिसे कंपनी पर पूरा भरोसा है।
युवाओं के लिए क्या है सीख?
इसके साथ ही बिल गेट्स ने यह भी कहा कि मैंने सुना है कि कुछ अन्य कंपनियां ज्यादा सैलरी ऑफर कर रही हैं। गेट्स का यह कहना सैलरी के मोलभाव की प्रक्रिया में एक रणनीतिक कदम था, जो दर्शाता है कि उनके पास दूसरे अच्छे ऑफर भी हैं। दूसरी कंपनियों का जिक्र करके उन्होंने अपनी सैलरी के फिगर का उल्लेख किए बिना ही अपनी एक्सपेक्टेश क्लियर कर दी। अपने इस जवाब से गेट्स ने युवाओं को सीख दी कि उन्हें पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सैलरी पर नेगोशिएशन करना चाहिए।
आपको हायर क्यों करें?
सैलरी एक्सपेक्टेशन के साथ ही इंटरव्यू में यह सवाल ज़रूर पूछा जाता है कि हम आपको क्यों हायर करें? बिल गेट्स ने इसका भी शानदार जवाब दिया। उन्होंने इंटरव्यू लेने वाले से कहा – आप यह कोड देखिए, जो मैंने लिखा है। मैंने कई सॉफ्टवेयर प्रोग्राम भी लिखे हैं। मुझे लगता है कि समय के साथ मैं बेहतर हो रहा हूं। मैं बहुत महत्वाकांक्षी हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे टीम में काम करना पसंद है। संभव है कि उनके कोड को लेकर मेरा मिजाज कुछ कड़क हो, लेकिन मुझे टीम का हिस्सा बनना पसंद है।
क्यों खास है जवाब?
बिल गेट्स का यह जवाब कई मायनों में महत्वपूर्ण है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपनी पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित करके, गेट्स ने निरंतर सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह समय के साथ लगातार खुद को अपडेट करते हैं और अपनी स्किल्स में निखार लाते हैं। बिल गेट्स के यह उत्तर नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
12 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
15 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines