बिहार के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने इस साल धान की सरकारी खरीद (Paddy Procurement) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही किसानों को उनकी फसल का उचित दाम देने और महज 48 घंटे के भीतर भुगतान करने की पूरी तैयारी कर ली गई है. हालांकि, दूसरी तरफ धान की फसलों पर लग रहे कीटों और रोगों ने किसानों की चिंता थोड़ी जरूर बढ़ा दी है.
कब से शुरू होगी धान की खरीद?
सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव की हाई-लेवल समीक्षा बैठक के बाद धान खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार उत्तर बिहार में 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी. वहीं दक्षिण बिहार में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी.
किसानों को मिलेगा कितना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)?
सरकार ने इस साल धान के जो दाम तय किए हैं, वे इस प्रकार हैं:
सामान्य धान (Common Paddy): 2,441 रुपये प्रति क्विंटल.
ग्रेड-ए धान (Grade-A Paddy): 2,461 रुपये प्रति क्विंटल.
सबसे अच्छी बात यह है कि धान बेचने के बाद किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि 48 घंटे के अंदर उनके बैंक खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे.
आवेदन के लिए एग्री स्टैक आईडी है जरूरी
इस बार धान खरीद की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए सरकार ने एग्री स्टैक (Agri Stack) के डेटा का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. जो भी किसान धान बेचना चाहते हैं, वे समय रहते अपनी एग्री स्टैक आईडी (Agri Stack ID) जरूर बनवा लें.
इसके लिए आप पैक्स (PACS) या व्यापार मंडल के अध्यक्षों और प्रबंधकों से भी मदद ले सकते हैं. धान बेचने के लिए किसानों को आधिकारिक वेबसाइट esahkari.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
एक तरफ जहां धान बेचने की तारीखें आ गई हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम की बेरुखी और कीटों के हमले ने किसानों की नींद उड़ा दी है. कम बारिश के बाद अब खेतों में भूरा मधुआ कीट और चतरा रोग का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. इस बीमारी में कीट धान के तनों और पत्तियों का रस चूस लेते हैं, जिससे पत्ते झुलसने लगते हैं, पौधे पीले पड़ जाते हैं और उनकी ग्रोथ रुक जाती है. किसानों का कहना है कि कीटनाशक छिड़कने के बाद भी असर सीमित दिख रहा है, जिससे 50 से 60 प्रतिशत तक पैदावार घटने का खतरा पैदा हो गया है.
संबंधित खबरें
मई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
1 hr agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
3 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
16 hrs ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
17 hrs ago21 अक्टूबर को खुलेगा सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश से पहले पढ़ें ये 5 बातें
19 hrs agoदिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! मिलेगा 6908 का बोनस
20 hrs ago'प्रतिस्पर्धा का स्वागत...', रिलायंस ने एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब
21 hrs agoसोना-चांदी एक्सपोर्ट करने वालों को झटका! सरकार ने घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें
22 hrs agoEPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, सितंबर की ECR फाइलिंग 31 अक्टूबर तक
1 day agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines