Indian Railway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इसके उद्घाटन के बाद स्टेशन पर यात्री सस्ते में दवाएं ले सकते हैं। इसके साथ ही बिहार को नई ट्रेनों की सौगात भी मिली है, जो बेहतर कनेक्टिविटी का काम करेंगी। रेलवे का कहना है कि इस योजना से यात्रियों के लिए सस्ती दवाओं और आवश्यक दवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। साथ ही नई ट्रेनों से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
बिहार में चलेंगी नई ट्रेनें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में 1740 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें बिहार के औरंगाबाद जिले में चिरालापोथु से बाघा बिशुनपुर तक 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली सोननगर बाईपास लाइन बनाई जाएगी। रेलवे का कहना है कि झंझारपुर-लौकहा बाजार रेल खंड पर दो जोड़ी मेमू ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की जाएगी, जिससे आसपास के कस्बों और शहरों में नौकरियों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: अस्पताल घर आएगा…और होगा इलाज! कई ऑपरेशन थियेटर, Lifeline Express इन लोगों को देती है सुविधा
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा
हरिनगर-भैरोगंज रेल लाइन के दोहरीकरण से माल और यात्री ट्रेनों की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। दरभंगा बाईपास रेलवे लाइन के बनने से दरभंगा जंक्शन पर रेलवे यातायात की भीड़ को कम करने का काम करेगी।
स्टेशनों पर मिलेंगी सस्ती दवाएं
कई रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों (PMBJK) का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्देश्य सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को आम जनता के लिए उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों को रेलवे स्टेशनों पर स्थापित करने से कई फायदे होंगे।
1- यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को यात्रा के दौरान या आस-पास रहते हुए सस्ती दवाएं आसानी से मिल सकेंगी। जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% तक सस्ती होती हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर कम बोझ पड़ेगा।
2- सफर के दौरान अचानक बीमार होने पर यात्री नजदीकी जन औषधि केंद्र से तुरंत दवा ले सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्रों की स्थापना से यात्रियों की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
3- प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना (PMBJP) का उद्देश्य ज्यादा लोगों को सस्ती और अच्छी दवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि किसी की भी आर्थिक स्थिति उसकी स्वास्थ्य देखभाल में बाधा न बने। आपको बता दें कि सरकार की इस पहल से न केवल यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि यह पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा।
ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलता है रिफंड, यहां जानें डिटेल
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines