बिहार में इन दिनों गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी और लंबी लाइनों ने सरकार की नींद उड़ा रखी है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई चैन ऐसी बिगड़ी कि रसोई का बजट और खाना दोनों ही प्रभावित होने लगे। ऐसे में बिहार की सरकार ने एक विंटेज समाधान पेश किया है, कोयला क्रांति। जी हां, अब बिहार के लोग राशन कार्ड लेकर सिर्फ चावल-दाल नहीं, बल्कि खाना पकाने के लिए कोयला भी घर ले जा सकेंगे।
यह फैसला उन लाखों परिवारों के लिए संजीवनी की तरह है जिनके घरों में सिलेंडर खत्म हो चुका है और रीफिलिंग का कहीं अता-पता नहीं है। हालांकि इस सुविधा का लाभ वो लोग ही ले पाएंगे, जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज है। यानी इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास राशनकार्ड होना चाहिए
क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से भारत में एलपीजी की आवक कम हुई है। बिहार के कई जिलों में सिलेंडर की वेटिंग लिस्ट 15 से 20 दिनों तक पहुंच गई है। कमर्शियल गैस के बाद अब आम जनता को डर है कि कहीं घरेलू गैस के दाम भी बेकाबू न हो जाएं।
कैसी होगी व्यवस्था?
सरकार जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों के माध्यम से कोयले का वितरण करेगी। एक परिवार को महीने में कितना कोयला मिलेगा, इसके लिए एक कोटा तय किया जा रहा है ताकि कालाबाजारी न हो। यह कोयला बाजार भाव से काफी कम कीमत पर मुहैया कराया जाएगा ताकि गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ न पड़े।
गैस नहीं तो क्या, चूल्हा तो जलेगा
ग्रामीण इलाकों में लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आधुनिकता के चक्कर में हम अपनी पुरानी पद्धति भूल गए थे, अब कम से कम धुएं के बहाने ही सही, पेट तो भरेगा। हालांकि, पर्यावरण प्रेमियों के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन मौजूदा संकट को देखते हुए सरकार के पास विकल्प सीमित हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
8 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
9 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
11 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
14 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines