Festive Special Train List: देशभर में दिवाली और छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। एक तरफ करोड़ों लोग अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ रेलवे उनको घर पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। दिवाली और छठ पूजा के लिए लोग समय से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए लिए रेलवे ने हजारों स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। त्योहार पर घर जाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें आप बुकिंग करा सकते हैं।
6 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन
इस त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे सभी यात्रियों के लिए सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 6,500 से अधिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है। रेलवे ने कहा कि त्योहारों यात्री समय से अपने घर पहुंच सकें इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन 30 सितंबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनों में जनरल कोच को भी बढ़ाया गया है।
ये भी पढ़ें: Diwali-Chhath के लिए चलेंगी 6000 से ज्यादा ट्रेन! वेस्टर्न रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने छठ और दिवाली को देखते हुए बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया। बिहार के लोगों को त्योहार पर वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस घर पहुंचाएंगी। बिहर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली से 30 अक्टूबर से होगा। वहीं, तेजस एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली से 29, 31 अक्टूबर को किया जाएगा।
यहां देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
फेस्टिव सीजन में जिन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा उसमें गाड़ी नंबर 09413 अहमदाबाद से बरौन के लिए, गाड़ी नंबर 04166 अहमदाबाद से आगरा कैंट, गाड़ी नंबर 09447 अहमदाबाद से पटना के लिए, गाड़ी नंबर 09447 अहमदाबाद से पटना के लिए, गाड़ी नंबर 09465 अहमदाबाद से दरभंगा के लिए, गाड़ी नंबर 09405 साबरमती से पटना के लिए और गाड़ी नंबर 09421 साबरमती से सीतामढ़ी के लिए चलाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार के लिए चलीं दो Vande Bharat और Tejas, शेडयूल-टाइमिंग देखें और करवाएं बुकिंग
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 hr agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 hr agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
1 hr agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
1 hr agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
4 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
4 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines