Big relief for taxpayers: सैलरी पाने वाले और गैर-ऑडिट मामलों से संबंधित लोगों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि आज (सोमवार, 31 जुलाई) है। आयकर विभाग के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 30 जुलाई दोपहर 1 बजे तक 5.83 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए। अब यह आंकड़ा 6 करोड़ को पार कर गया होगा।
आयकर विभाग लगातार करदाताओं से अंतिम समय से बचने और देर से आयकर दाखिल करने के जुर्माने से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल करने का आग्रह कर रहा है। ITR फाइल ना करना या गलत जानकारी के साथ फाइल करने पर आपके खिलाफ आयकर विभाग कार्रवाई भी कर सकता है। हालांकि, एक तरफ जहां ITR को लेकर लोगों में चिंता है। वहीं , लाखों-करोड़ों लोगों को टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।
और पढ़िए – सरकार के इस बड़े फैसले से लाखों-करोड़ों लोगों का हुआ फायदा! आपको भी मिल सकती है छूट
नई कर व्यवस्था लागू, नहीं देना पड़ा टैक्स
दरअसल, मोदी सरकार ने नई टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स सीमा में छूट बढ़ा दी थी। 2023 के बजट को जारी करते हुए कहा गया था कि अगर कोई करदाता नई कर व्यवस्था के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करता है तो उसे 7 लाख रुपये तक की सालाना आय पर छूट मिलेगी। इसका मतलब है कि किसी को साल भर में 7 लाख रुपये तक की आय होती है तो उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा।
इसके अलावा नई कर व्यवस्था में मानक कटौती (STANDARD DEDUCTION) लाभ के विस्तार से भी वेतनभोगी वर्ग और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। 15.5 लाख रुपये या उससे अधिक की आय वाले प्रत्येक वेतनभोगी व्यक्ति को इस प्रकार 52,500/- रुपये का लाभ होगा।
वर्तमान में, वेतनभोगी व्यक्तियों को 50,000/- रुपये की मानक कटौती और पारिवारिक पेंशन से 15,000/- रुपये तक की कटौती केवल पुरानी व्यवस्था के तहत मिलती है।
संबंधित खबरें
'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
22 mins agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
1 hr agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
2 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
3 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
3 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
5 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines