SBI released latest rate of FD: साल 2023 खत्म होने के अंतिम पड़ाव पर है, जिसके चलते धीरे-धीरे अब लोगों के बीच फाइनेंशियली माहौल बनता जा रहा है। इसी बीच बैंकों की एफडी के ब्याज दरों में हो रहे नए बदलाव की जानकारी लेते रहना बहुत आवश्यक है। इसके साथ बैंक से जुड़ी ये जानकारियां देश के उन व्यक्तियों और उनके कामकाज के लिए बहुत जरूरी है जो अपनी बचत और निवेश में सुधार करना चाहते हैं। देश की बैंकों की ओर से आम लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए कई बार बैंक समय-समय पर अपनी एफडी दरें बदलते रहते हैं, इसी तरह एसबीआई की ओर से नए एफडी रेट जारी किये गए हैं।
46 दिनों से 179 दिनों तक की एफडी में मिलेगा 5 परसेंट का ब्याज
बैंक एफडी में निवेश करना आज के वक्त में सबसे सेफ ऑप्शन माना जाता है। इसी तरह भारत के प्रमुख बैंकों में गिने जाने वाले भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने नए साल के शुरू होने से ठीक पहले अपनी एफडी दरों में बड़ा बदलाव किया है। एसबीआई की ओर से अपने एफडी दरों में किए गए बदलाव की पूरी सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार, एसबीआई 7 दिनों से लेकर 45 दिनों के लिए होने वाली एफडी पर आम लोगों को 3 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.5 प्रतिशत का एफडी दर तय किया गया है। इसके साथ ही 46 दिनों से 179 दिनों तक की सीमा के भीतर आम लोगों के लिए एफडी दर 4.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यही एफडी दर 5 प्रतिशत की गई है।
1 वर्ष से कम की एफडी पर मिलेगा 5.75 प्रतिशत का ब्याज दर
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी सूची के अनुसार, 180 दिनों से 210 दिनों के बीच बनने वाली एफडी पर आम जनता के लिए ब्याज दर 5.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.75 प्रतिशत तय किया गया है। वहीं, जो लोग 211 दिन से 1 वर्ष से कम का इसके लिए टाइम चुनते हैं, उसके लिए आम लोगों को 5.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम लिमिट की जमा पर आम लोगों के लिए ब्याज दरें 6.8 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.3 प्रतिशत हैं। 2 साल से 3 साल से कम समय के लिए बैंक की ओर से आम लोगों के लिए 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। साथ ही 3 साल से 5 साल से कम समय में मजबूत होने वाली जमा राशि पर आम जनता के लिए 6.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक की ओर से दी जाएगी। वहीं, पूरे 5 साल से लेकर 10 साल तक की ज्यादा समय वाली जमा पर आम लोगों के लिए बैंक की ओर से 6.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
6 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
9 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
10 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
11 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
15 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
16 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines