Govt Hospitals Appointment Trick: किसी भी बड़े सरकारी अस्पताल में दवाई लेने के लिए कई बार लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। मरीजों को अपॉइंटमेंट भी बहुत पहले ही लेनी पड़ती है। इसके लिए कई बार लोग सुबह 3 से 4 बजे ही लाइनों में लग जाते हैं। आज आपको बताएंगे एक ऐसी ट्रिक जिससे इन लाइनों में लगने से बचा जा सकता है। अपॉइंटमेंट वाले दिन ही करना होगा बस छोटा सा काम।
डॉक्टर से मिलने के लिए लंबी लाइनें
किसी भी बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराना आसान नहीं है। इसके लिए कई बार लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ती हैं। देखा जाता है कि आम जनता सुबह 4 बजे से ही अस्पतालों में लाइन लगाने के लिए पहुंचने लगती है, जिससे उनका जल्दी नंबर आ सके। इसके बाद भी उनको डॉक्टर से मिलने में पूरा दिन लग जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सब से बचने के लिए एक खास तरीका है? नहीं पता तो आज आपको बताएंगे एक ऐसा तरीका जिसको अपनाने से आपको लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सीधे डॉक्टर से मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक मिनटों में पूरा होगा सफर! देखिए नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर का अपडेट
कैसे लें डॉक्टर का अपॉइंटमेंट
किसी भी अस्पताल में डॉक्टर से मिलने के लिए सबसे पहले अपॉइंटमेंट जरूरी होता है। जिसके लिए सबसे पहले https://ors.gov.in/orsportal/ साइट पर जाएं। यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा, उसमें अपना स्टेट डालें और जिस अस्पताल में अपॉइंटमेंट चाहिए उसको चुन लें। इसके बाद किस डिपार्टमेंट में चाहिए उसको सेलेक्ट कर लें। तारीख और जरूरी जानकारी देने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
इसके बाद वाला स्टेप है जो अधिकतर लोग इग्नोर कर देते हैं। इसके लिए सबसे पहले जिस दिन का अपॉइंटमेंट लिया गया है इसी दिन इस साइट पर फिर से जाएं। जहां पर e-OPD का ऑप्शन दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकलवा लें। आपका जिस डिपार्टमेंट में अपॉइंटमेंट है वह उसका नंबर इसमें दिए QR कोड में होगा। इसके बाद किसी भी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। इस प्रिंट को दिखाकर आप सीधे डॉक्टर के पास जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गेम चेंजर UPI: हाई रिस्क वालों को भी मिले लोन, समय पर अदायगी, Default रेट भी नहीं बढ़ा
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines