हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आम लोगों को बड़ा झटका, इन बैंकों ने लोन पर बढ़ाई ब्याज दरें

विज्ञापन
त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया।

नई दिल्ली: आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंक लगातार अपने ग्राहकों को लोन पर ब्याज दरों (Interest Rate) में बढ़ोतरी का झटका दे रही है। आईसीआईआई और पीएनबी के बाद एचडीएफसी बैंक ने भी ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। एचडीएफसी ने लोन पर ब्याज दर को 0.25 फीसदी बढ़ा दिया है। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने कर्ज देने की दर में 0.50 फीसदी बढ़ोतरी कर चुकी है।

 

और पढ़िए – Gold Price Update: राखी से पहले 4000 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, अब 30528 रुपये में खरीदें 10 ग्राम

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि एचडीएफसी ने एक महीने में दूसरी बार अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट में इजाफा किया है। इस कर्जदाता ने एक अगस्त को भी ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद अब 0.25 फीसद और बढ़ा दिया है। इस तरह इस महीने में लोन पर ब्याज दर 0.50 फीसदी बढ़ गई है।

बैंकों के इस ऐलान के बाद मौजूदा और नए दोनों तरह के ग्राहकों के लिए लोन महंगा हो गया है। मौजूदा ग्राहकों को अब ईएमआई के रूप में अधिक रकम चुकानी होगी।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम हुए अपडेट, जल्दी से यहां देखें लेटेस्ट रेट

 

आपको बता दें कि खुदरा महंगाई को काबू में लाने के लिये आरबीआई ने नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.4 फीसदी कर दिया था। मई के बाद से यह बेंचमार्क रेट में तीसरी बढ़ोतरी थी। इसके बाद कई बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola