iPhone 16 Delivery Offer: अब खरीद के 10 मिनट बाद iPhone 16 घर पहुंच जाएगा। बिग बास्केट ने इस्टेंट डिलीवरी के लिए ऑफर जारी किया है। जो E-Commerce के लिए चुनौती मानी जा रही है। बिग बास्केट ऑनलाइन किराना डिलीवरी सेवा है। जिसने शुक्रवार से क्रोमा के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की त्वरित डिलीवरी शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि 10 मिनट में वो गैजेट्स को डिलीवर कर देगी। इसमें मोबाइल फोन, प्लेस्टेशन कंसोल और मोबाइल फोन शामिल हैं। बिजली की गति से iPhone 16 की डिलीवरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप ने हासिल की नई उपलब्धि, TIME की दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में नाम
कंपनी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि शुरुआती दौर में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर और मुंबई में डिलीवरी की जाएगी। बिग बास्केट ने माना कि ये विस्तार उसके लिए मील का पत्थर साबित होगा। वह अपने ग्राहकों को बेजोड़ गति और गुणवत्ता के साथ सेवाएं देने को तैयार है। कंपनी के सह-संस्थापक और CEO हरि मेनन का कहना है कि iPhone 16 को वे अपने प्लेटफॉर्म पर लाकर रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह तो इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उनकी शुरुआत है। जल्द हम इसका और भी विस्तार करेंगे।
400 शहरों में कंपनी के सेवाएं
हमारी सेवाएं अपने ग्राहकों के लिए बिजली की गति के साथ उपलब्ध होंगी। ग्राहकों की संतुष्टि और सुविधा ही हमारा लक्ष्य है। जैसे हमने किराने का सामान डिलीवर किया है। वैसी ही प्राथमिकताएं हमारे लिए इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में होंगी। बता दें कि ब्लिंकिट और स्विगी जैसी फर्में भी अब गैर किराना वस्तुओं को डिलीवर करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बिग बास्केट में 2020 में वार्षिक राजस्व के तौर पर एक बिलियन डॉलर (83,66,47,00,000 रुपये) का कारोबार किया है। कंपनी हर महीने 15 मिलियन (15,000,000) ऑर्डर डिलीवर करती है। अभी 400 शहरों में उनकी कंपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी ने अपने SKU (stock keeping unit) को 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने का लक्ष्य रखा है। अपने डार्क स्टोर नेटवर्क को 700 करने का लक्ष्य है। जो अब 400 है।
ये भी पढ़ें: Diwali Dhamaka: Kia Seltos से लेकर Mahindra XUV 400 पर 3 लाख का डिस्काउंट, हाथ से जाने ना दें मौका
संबंधित खबरें
मोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
9 mins agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
18 mins agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
2 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
2 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
10 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
12 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
15 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
16 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines