Important Info: जमीन से जुड़े मामलों में बेहद सावधानी की ज़रूरत होती है। खासकर यदि आप जमीन खरीद रहे हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। कुछ वक्त पहले तक यह बेहद मुश्किल काम था। पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते थे, जेब भी ढीली करनी पड़ती थी। लेकिन अब हालात काफी हद तक बदल गए हैं। डिजिटल युग में यह मुश्किल काम भी बेहद आसान हो गया है। यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो पलक झपकते ही संबंधित जमीन का नक्शा और उससे जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी भू नक्शा पोर्टल
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आपको घर बैठे ही जमीन का नक्शा और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की सुविधा दे रही है। यूपी भू नक्शा पोर्टल के जरिए आप न केवल ऑनलाइन अपनी जमीन या खेत का नक्शा देख सकते हैं। बल्कि उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि संबंधित भूमि की पूरी जन्मकुंडली ये आपके सामने पेश कर देता है।
यह भी पढ़ें – आस्था के Maha Kumbh से सबका भला, इकॉनमी होगी मजबूत, कंपनियां कमाएंगी पैसा
इस तरह पाएं जानकारी
यूपी भू नक्शा पोर्टल से जानकारी हासिल करना बेहद आसान है। चलिए आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं कि कैसे आप घर पर बैठे-बैठे पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए आपको जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ती।
- सबसे पहले आपको यूपी भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा। आप गूगल में उत्तर प्रदेश भू नक्शा लिखकर भी साइट तक पहुंच सकते हैं।
- वेबसाइट के होम पेज पर लेफ्ट साइड में आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। जैसे कि जिला, तहसील, गांव और Plot नंबर। जिसमें आपको जानकारी भरनी होगी।
- आपके उपरोक्त जानकारी भरते ही स्क्रीन पर नक्शा दिखाई देने लगेगा, उस पर क्लिक करते ही राइट साइड में संबंधित जमीन की पूरी जन्मकुंडली आ जाएगी।
- नक्शा और संबंधित जानकारी को डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे मैप रिपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
मालिक से लेकर मुकदमे तक
नक्शे के साथ ही आपको जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी मिलती है। जैसे कि उसके मालिक कौन हैं, क्या जमीन को लेकर कोई मुकदमा चल रहा है, यदि हां तो उसका विवरण। सरकार ने जमीन पर अवैध कब्जे जैसी गतिविधियों को रोकने और लोगों को पारदर्शी जानकारी प्रदान कराने के लिए कुछ वक्त पहले इस पोर्टल के शुरुआत की थी। इससे जमीन की सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है।
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
46 mins agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
7 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
9 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
11 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
22 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines