News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Important Info: जमीन से जुड़े मामलों में बेहद सावधानी की ज़रूरत होती है। खासकर यदि आप जमीन खरीद रहे हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। कुछ वक्त पहले तक यह बेहद मुश्किल काम था। पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते थे, जेब भी ढीली करनी पड़ती थी। लेकिन अब हालात काफी हद तक बदल गए हैं। डिजिटल युग में यह मुश्किल काम भी बेहद आसान हो गया है। यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो पलक झपकते ही संबंधित जमीन का नक्शा और उससे जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आपको घर बैठे ही जमीन का नक्शा और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की सुविधा दे रही है। यूपी भू नक्शा पोर्टल के जरिए आप न केवल ऑनलाइन अपनी जमीन या खेत का नक्शा देख सकते हैं। बल्कि उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि संबंधित भूमि की पूरी जन्मकुंडली ये आपके सामने पेश कर देता है।
यह भी पढ़ें – आस्था के Maha Kumbh से सबका भला, इकॉनमी होगी मजबूत, कंपनियां कमाएंगी पैसा
यूपी भू नक्शा पोर्टल से जानकारी हासिल करना बेहद आसान है। चलिए आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं कि कैसे आप घर पर बैठे-बैठे पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए आपको जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ती।
नक्शे के साथ ही आपको जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी मिलती है। जैसे कि उसके मालिक कौन हैं, क्या जमीन को लेकर कोई मुकदमा चल रहा है, यदि हां तो उसका विवरण। सरकार ने जमीन पर अवैध कब्जे जैसी गतिविधियों को रोकने और लोगों को पारदर्शी जानकारी प्रदान कराने के लिए कुछ वक्त पहले इस पोर्टल के शुरुआत की थी। इससे जमीन की सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।