सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के लिए वित्त वर्ष 2024-25 शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी का राजस्व 19 प्रतिशत बढ़कर 27,350 करोड़ रुपये रहा। BHEL ने बताया कि इस कारोबारी साल में उसने 92,534 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक ऑर्डर भी हासिल किया। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में बीएचईएल की कुल ऑर्डर बुक 1,95,922 करोड़ रुपये हो गई है।
पावर सेक्टर में दबदबा
BHEL ने पावर सेक्टर में अपनी लीडरशिप पोजीशन को बरकरार रखते हुए 81,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए, जबकि, इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए यह आंकड़ा 11,185 करोड़ रहा। इन शानदार नतीजों के साथ कंपनी को 2025-26 में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस दौरान, कंपनी का फोकस स्वदेशीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन के साथ-साथ निवेशकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने पर बना रहेगा।
1964 में हुई थी शुरुआत
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड देश की एक प्रमुख सरकारी कंपनी है, जो बिजली उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है। 1964 में स्थापित यह कंपनी भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन काम करती है। BHEL देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। कंपनी टरबाइन, जेनरेटर, बॉयलर जैसे बिजली संयंत्र उपकरणों के साथ-साथ अन्य सहायक उपकरणों के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति से जुड़ी हुई है। बीएचईएल ने देश भर में 1,70,000 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित की है।
यह भी पढ़ें – अडाणी पोर्ट्स की बड़ी डील, ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल का अधिग्रहण
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
3 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
4 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
8 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
9 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
10 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
11 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
12 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
12 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
13 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines